Breaking News

  • हिमाचल : शिमला, सोलन व सिरमौर सहित 5 जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके
  • हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स की तर्ज पर होगी जूनियर ऑफिस असिस्टेंट लाइब्रेरी के पदों पर भर्ती
  • गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज देहरा में जागरूकता रैली, HPVHA ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
  • विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर में होगा जॉब फेयर, 1090 पदों पर होगी भर्ती
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HAS, BDO और तहसीलदार समेत 22 पदों पर निकली भर्ती, जानें डिटेल
  • ज्वालामुखी कॉलेज में नशा, TB व HIV के खिलाफ निकली जागरूकता रैली, मतियाल में लगा विशेष शिविर
  • पौंग बांध विस्थापितों के बच्चों को मिलेगी एक लाख रुपये तक की उच्च शिक्षा सहायता, जानें कैसे करें आवेदन
  • HPBOSE का बड़ा फैसला : अब 9वीं और 11वीं में ही होगा बोर्ड रजिस्ट्रेशन, जानें नए नियम व फीस
  • हिमाचल में ग्राम रोजगार सेवकों का 5 माह का वेतन लंबित, क्यों हो रही देरी- डिटेल में जानें
  • ब्लू स्टार कंपनी में ट्रेनी, PMIS, अप्रेंटिस और अस्थायी कर्मचारियों की होगी भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू

विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर में होगा जॉब फेयर, 1090 पदों पर होगी भर्ती

ewn24 news choice of himachal 26 Aug,2026 12:19 pm



    इवान सिक्योरिटी फंक्शंस शिमला करेगी आयोजित



    शिमला। विदेश में नौकरी करने के सपने को पूरा करने का सुनहरा अवसर है। किसान भवन बिलासपुर में 2 सितंबर, 2026 को इंटरनेशनल जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड, शिमला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का शानदार अवसर लेकर आई है। 

    कंपनी संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, ओमान, दुबई के लिए सिक्योरिटी गार्ड के 100, टैक्सी ड्राइवर के 100, बाइक राइडर फूड डिलीवरी के 100 और कंस्ट्रक्शन में स्टील फिक्सर के 100, शटरिंग कॉरपेंटर (Shuttering carpenter) के 100, ब्लॉक और प्लास्टर मिस्त्री के 80, हेल्पर के 80, इलेक्ट्रिशियन के 50, प्लंबर के 50, पाइप फिटर के 50, वेयरहाउस एसोसिएट के 80 पदों पर भर्ती करने जा रही है। 

    वहीं, जर्मनी के लिए 10वीं व 12वीं, इलेक्ट्रीशियन, ग्रेजुएशन पास, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग के 200 पदों पर भर्ती करेगी। इसमें पुरुष व महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी सीनियर रिक्रूटमेंट आकृति चौधरी ने दी है।


    पौंग बांध विस्थापितों के बच्चों को मिलेगी एक लाख रुपये तक की उच्च शिक्षा सहायता, जानें कैसे करें आवेदन  



    इच्छुक अभ्यर्थी 2 सितंबर 2026 को किसान भवन बिलासपुर जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार का समय सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हों। 

    आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, ड्राइविंग लाइसेंस), अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), पासपोर्ट की मूल प्रति एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार फोटो शामिल हैं। दस्तावेज सत्यापन के पश्चात ही अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे। 


    HPBOSE का बड़ा फैसला : अब 9वीं और 11वीं में ही होगा बोर्ड रजिस्ट्रेशन, जानें नए नियम व फीस   


    शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, या उससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 21 वर्ष से 45 वर्ष रखी गई है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए लंबाई 5 फुट 8 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम अनिवार्य है। उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार का दृश्य टैटू नहीं होना चाहिए। 

    चयनित उम्मीदवारों को 45,000 से 1,50,000 रुपए प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कंपनी की ओर से मेडिकल, रहने की सुविधा, परिवहन तथा बीमा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार साक्षात्कार में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा और विस्तृत जानकारी चयन पत्र में दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 9418217918, 8221862918, 6230990813 पर संपर्क करें। 



    लेटस्ट जॉब, रिजल्ट और शिक्षा व रोजगार से संबंधि सभी अपडेट्स के लिए Job Mitra Himachal को Subscribe करें 👇🏻



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather