Breaking News

  • खैरियां में महिला के अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, ननदोई ने भी तोड़ा दम-एक साथ उठीं दो अर्थी
  • केंद्र मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी, बिलासपुर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया आभार
  • देहरी कॉलेज की बदहाली पर ABVP का हल्ला बोल, धरना-प्रदर्शन कर रखी मांगें
  • भूस्खलन से उजड़े आशियाने : मलबे के बीच पहुंचे निक्का, सरकार से विशेष पैकेज की मांग
  • कांगड़ा : सकोह कैंची मोड़ के पास चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार
  • सकरी हादसा : महिला ने घबराकर बुलेट से लगाई छलांग, मुंह के बल सड़क पर गिरी-गई जान
  • घुमारवीं में 2 व 3 अक्टूबर को आयोजित होगा सीर उत्सव, विभिन्न गतिविधियां रहेंगी आकर्षण
  • विधायक कमलेश ठाकुर बोलीं : हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं को कम करने का प्रभावी उपाय वृक्षारोपण
  • रानीताल में छलनी हो रहा था बनेर खड्ड का सीना, अवैध खनन करते पांच ट्रैक्टर पकड़े
  • नूरपुर : पानी की किल्लत ने ली युवक की जान, अब विधायक निक्का ने शुरू किया बोरवेल मिशन

मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं मां त्रोकड़ावाली, पत्थर फाड़कर प्रकट हुई थी मां की दिव्य मूर्ति

ewn24 news choice of himachal 29 Aug,2025 5:23 pm


    हर वर्ष होता भव्य जाग का आयोजन


    मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की मंडी-कोटली मार्ग पर स्थित श्री त्रोकड़ाधाम भी ऐसा एक पावन स्थान है, जहां मां त्रोकड़ावाली की अनूठी महिमा, भक्तों की अटूट श्रद्धा और अद्भुत चमत्कारों की कहानियां प्रचलित हैं। यह धाम केवल पूजा-अर्चना स्थल नहीं, बल्कि भक्ति, साहस और तपस्या की अमर पाठशाला है। यहां आने वाला हर भक्त मां की दिव्य छत्रछाया को अनुभव करता है। यही कारण है कि यह धाम आज श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बन चुका है।


    आस्था और श्रद्धा का जीवंत प्रतीक है। मान्यता है कि मां अंबिका माता नाऊ-पनाऊ की कृपा से दुर्गा रूप में एक पत्थर से प्रकट हुईं और उनके एक अनोखे भक्त और देवी मां के अद्भुत आशीर्वाद से इस धाम की स्थापना हुई।


    सोलन-बड़ोग सड़क पर पंचपरमेश्वर मंदिर के पास भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही बंद






    माँ त्रोकड़ा वाली का प्राकट्य कब और कैसे हुआ, इस बारे में अनेक कथाएं प्रचलित हैं। ग्रामीण मान्यताओं के अनुसार, सैकड़ों वर्ष पहले एक साधक ने इस स्थान पर गहन तपस्या की थी। मां ने प्रसन्न होकर उन्हें दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया कि यह भूमि भविष्य में श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगी। समय के साथ यहां मां की महिमा का प्रसार हुआ और धीरे-धीरे यह स्थल एक सिद्धपीठ के रूप में प्रसिद्ध हो गया।

    भक्तों का मानना है कि यहां मां की पूजा-अर्चना करने से संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

    त्रोकड़ा धाम के इतिहास का ताना-बाना मां दुर्गे और उनके सच्चे सेवक श्री लाभ सिंह धरवाल से भी जुड़ा है। गांव साई, तहसील कोटली, जिला मंडी निवासी लाभ सिंह जी का जीवन कठिन परिश्रम, तपस्या और मां के प्रति अटूट आस्था का उदाहरण है। बकौल लाभ सिंह त्रोकड़नाला में डंगे के निर्माण कार्य के दौरान एक भारी पत्थर किसी से हिलाया नहीं जा रहा था। जब ठेकेदार ने उसे तोड़ने के निर्देश दिए तो यह दो भागों में टूटा और बीच से माता की भव्य मूर्ति निकली। यह मूर्ति आज भी मंदिर में स्थापित है।


    माता जब त्रोकड़ नाला में प्रकट हुई तो लोगों को विश्वास दिलाने के लिए भक्त लाभ सिंह ने मां से अरदास की कि माता अगर आप सचमुच में यहां स्थाई रूप से प्रकट हो गई हैं तो मैं तभी मानूंगा अगर आप आधे घंटे में बारिश करोगी। आसमान साफ था, 40-50 लोगों के सामने मैंने बारिश के लिए अरदास तो लगा दी लेकिन, मन थोड़ा आशंकित था। पूजा आरती करके सभी अपने घरों को निकल गए। जैसे ही में घर पहुंचा साफ आसमान में बादल छाए, अचानक बिजली चमकी और बरसात शुरू हो गई।




    इंदौरा : आपदा में चप्पल पहन और घुटनों तक पेंट मोड़कर खुद मोर्चे पर डटे एसडीएम साहब




    त्रोकड़ा नाला से त्रोकड़ा धाम नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि धामों से चीरकाल से ही मनुष्य को, अपनी इच्छाओं की पूर्ति से लेकर, गति व मोक्ष तक प्राप्त होता है। इसलिए महामायी त्रोकड़ा की कृपा से अब वहीं पर ही पितरों का उद्धार, संतान प्राप्ति, भूत-प्रेत साया को दूर करना, नवग्रहों की शांति संबंधी अनुष्ठान किए जाते हैं। यहां नशीले पदार्थ पूरी तरह से त्याज्य हैं।  इसके अलावा किसी भी प्रकार के पूछ-प्रश्नों के उत्तर मिलते हैं। विशेष बात यह कि उनका विवरण लिखित रूप में रजिस्टर में दर्ज किया जाता है। यहां आज प्राणी, पशु, पक्षी की बलि प्रथा से हटकर केवल एक ही नारियल से सभी कार्यों को सफल किया जाता है। इसके बहुत से प्रमाण जो मन्दिर में हस्त लिखित रजिस्टर में दिनांक सहित दर्ज किए जाते हैं।


    लाभ सिंह जी ने 1960 के दशक से मां की भक्ति आरंभ की। अंबिका माता नाउ-पनाऊ के अनन्य भक्त कई वर्षों तक कठिन परीक्षाओं से गुजरे, कभी बीमारी, कभी आर्थिक तंगी, तो कभी पारिवारिक संकट। फिर भी वे मां के दरबार तक पहुंचने के लिए लहूलुहान पैरों से भी पैदल यात्रा करते।


    मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं मां त्रोकड़ावाली, पत्थर फाड़कर प्रकट हुई थी मां की दिव्य मूर्ति





    मां ने उन्हें स्वप्नों और दृष्टांतों में दर्शन दिए। एक बार सपने में उन्होंने देखा कि भव्य मंदिर में मां दुर्गा सिंह (शेर) पर विराजमान हैं। मां ने संकेत दिया कि यही उनका धाम होगा।


    धाम की स्थापना आसान नहीं थी। पैसों की कमी, आलोचनाएं और प्रशासनिक दिक्कतों ने मार्ग रोका। फिर भी पुजारी जी ने हिम्मत नहीं हारी। धीरे-धीरे भक्तों का सहयोग मिला और मंदिर निर्माण संभव हुआ। मंदिर में हर वर्ष भाद्रपद कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को जाग होती है, जिसमें माता के गूर देववाणी करते हैं। श्रद्धालुओं की ओर से भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।


    आज त्रोकड़ा धाम हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। यहां नियमित रूप से भजन-कीर्तन, भंडारे और धार्मिक आयोजन होते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आते हैं। धाम के प्रांगण में प्रवेश करते ही एक अलौकिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। श्री त्रोकड़ाधाम केवल एक मंदिर या धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि यह भक्ति, त्याग और दिव्यता का जीवंत प्रतीक है। यहां की हर ईंट और हर पत्थर मां की महिमा के साक्षी हैं। यह धाम हमें सिखाता है कि सच्ची भक्ति किसी बाहरी वैभव में नहीं, बल्कि श्रद्धा और विश्वास में निहित है।
    त्रोकड़ा धाम आज न केवल श्रद्धा का प्रतीक बना है, बल्कि भक्त और भगवान के रिश्ते का सजीव उदाहरण भी है। यहां आकर हर भक्त को मां के अलौकिक दर्शनों के साथ ही उनका आशीष प्राप्त होता है।



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 







    बद्दी की तीन कंपनियों में विभिन्न पदों पर भर्ती, दो सितंबर को इंटरव्यू  



    सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारक 31 अगस्त तक करवा लें ई-केवाईसी



    डर के साए में घुमारवीं शहर के दस परिवार, गिरने की कगार पर घर, खाली करने को कहा



    धर्मशाला : मनूनी खड्ड में फंसी थी गाय, 72 घंटे के बाद सुरक्षित रेस्क्यू, देखें वीडियो



    हिमाचल बना स्टेट स्पोर्टिड बायोचार कार्यक्रम संचालित करने में देश का पहला राज्य


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather