जोगिंदर नगर। पुलिस थाना जोगिंदर नगर की टीम ने शुक्रवार (12 सितंबर 2025) को नशे के सामान के साथ दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना जोगिंदर नगर के अंतर्गत यातायात चेकिंग एवं नाकाबंदी के दौरान सन्नी कुमार पुत्र भूरी सिंह तथा अजय पाल सिंह पुत्र रोशन लाल, दोनों निवासी डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिन्द्र नगर, जिला मण्डी (हि.प्र.) से पुलिस ने 10.05 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
इस संबंध में पुलिस थाना जोगिन्द्र नगर में ND&PS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आज इन्हें प्रक्रिया अनुसार माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।