शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में नगर निकाय के प्रतिनिधियों का भी मानदेय बढ़ाया गया।
नगर निगम मेयर को 1000 बढ़ोतरी के साथ 25000 रुपए मानदेय मिलेगा। डिप्टी मेयर को 1000 रुपए बढ़ोतरी के साथ 19000 रुपए और पार्षद को भी 1000 रुपए बढ़ोतरी के साथ 9400 रुपए मानदेय मिलेगा।
नगर परिषद अध्यक्ष के मानदेय में 600 रुपए उपाध्यक्ष के 500 रुपए और पार्षद के 300 रुपए बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी के साथ नगर परिषद अध्यक्ष को 10800 रुपए, उपाध्यक्ष को 8900 रुपए और पार्षद को 4500 रुपए मानदेय मिलेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष 600 रुपए बढ़ोतरी के साथ 9000 रुपए, उपाध्यक्ष 400 रुपए बढ़ोतरी के साथ 7000 रुपए और सदस्य को 300 रुपए बढ़ोतरी के साथ 4500 रुपए मानदेय मिलेगा।