शिमला। हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में 1000 रोगी मित्रों की नियुक्ति होगी। इन्हें 15000 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
सरकार इस पर 18 करोड़ रुपए व्यय करेगी। ये घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट भाषण में की।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आउटसोर्स पर तैनात OTA का मानदेय 7180 रुपए और रेडियोग्राफर का 11900 रुपए प्रतिमाह बढ़ाने का ऐलान किया है।