कांगड़ा। विदेश में सिविल के पदों पर नौकरी करने की इच्छा रखने वाले हिमाचल के युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से स्वीकृत (Approved by MEA) हिमालयन इंटरनेशनल कंपनी आपके लिए बढ़िया मौका लेकर आई है। दुबई की प्रसिद्ध निर्माण कंपनी 'अरेबियन कंस्ट्रक्शन कंपनी' (ACC) में विभिन्न पद भरे जाएंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 10 सितंबर को कांगड़ा में सीधे कंपनी के क्लाइंट द्वारा 'फेस-टू-फेस' इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। वीजा और इमिग्रेशन कंपनी द्वारा फ्री उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस भर्ती अभियान के तहत मेसन (राज मिस्त्री) (टाइल, ब्लॉक, प्लास्टर) के 400 पदों, शटरिंग कारपेंटर के 400 पदों, स्टील फिक्सर के 400 पदों, स्केफोल्डर के 100 पदों और वॉल पेंटर के 50 पदों पर 1400 से 1500 AED वेतन दिया जाएगा, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 36,000 से 38,800 रुपये प्रति माह बनता है। फोरमैन (शटरिंग कारपेंटर, स्टील फिक्सर, मेसन) के 20 पदों के लिए 2200 से 2800 AED (लगभग 57,000 से 72,500 रुपये) वेतन निर्धारित है।
चार्जहैंड के 600 पदों पर 1650 से 2000 AED (लगभग 42,700 से 51,700 रुपये), असिस्टेंट के 600 पदों पर 1200 AED (लगभग 31,000 रुपये) वेतन मिलेगा। इसमें जिप्सम कारपेंटर के पद भी शामिल हैं।
चयनित उम्मीदवारों के लिए ड्यूटी का समय प्रतिदिन 10 घंटे रहेगा। साथ ही ओवरटाइम भी दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी द्वारा कर्मचारियों को रहने के लिए मुफ्त आवास, मेडिकल सुविधाएं और ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी 10 सितंबर को अपने मूल दस्तावेजों और पासपोर्ट के साथ इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय अपने साथ संपर्क नंबर के साथ अपडेटेड सीवी, मूल पासपोर्ट व उसकी फोटोकॉपी, शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाने होंगे। इसके साथ ही पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
यह इंटरव्यू 'हिमालयन इंटरनेशनल' के कार्यालय नंबर 2699, तीसरी मंजिल, न्यू बस स्टैंड के नजदीक, कांगड़ा (जिला कांगड़ा) में आयोजित होंगे। किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 98055 27400, 98059 27400 या 98059 26400 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा himalayaninternationaljobs@gmail.com पर ईमेल भेज सकते हैं।