Breaking News

  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

ऊना में बदली स्कूलों की टाइमिंग, गर्मी और उमस से बेहाल छात्रों को मिलेगी राहत

ewn24 news choice of himachal 31 Aug,2026 4:37 pm


    1 सितंबर से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगे स्कूल


    ऊना। जिला ऊना में गर्मी की स्थिति और उमस के मद्देनजर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

    1 सितंबर, 2026 से जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 और 34 के तहत इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

    नया समय प्री-प्राइमरी, प्राइमरी, मिडिल और सेकेंडरी स्तर के सभी सरकारी व निजी स्कूलों पर लागू होगा। प्रशासन ने यह निर्णय जिले में गर्म मौसम और अधिक आर्द्रता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि विद्यार्थियों को दिन के अधिक गर्म समय से राहत मिल सके।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather