Breaking News

  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल
  • हिमाचल में सरकारी नौकरी : HPPSC ने कृषि विकास अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती
  • हिमाचल में भारी से बहुत भारी और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी-डिटेल में जानें
  • देहरा के दरकाटा के नितिन कुमार की करें मदद, गंभीर किडनी बीमारी से हैं पीड़ित
  • HPRCA : साइकोलॉजी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 68 उम्मीदवार चयनित
  • मैक्लोडगंज : विदेशी नागरिकों के C-Form न भरने पर गेस्ट हाउस और होमस्टे के खिलाफ FIR
  • कांगड़ा : सुदहेड़ खास में पुलिस ने रोकी ऑल्टो कार, 5.92 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, ITI मंडी में 25 सितंबर को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

पुलिस भर्ती पेपर लीक केस: CBI की हिमाचल सहित 6 राज्यों में दबिश

ewn24news choice of himachal 01 Feb,2023 4:23 am

    पुलिस भर्ती पेपर लीक केस: CBI की हिमाचल सहित 6 राज्यों में दबिश

    शिमला। हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामलों में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने मामले में हिमाचल समेत सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में दबिश दी है। करीब 50 स्थानों पर छापेमारी की है। हिमाचल में कांगड़ा, ऊना, मंडी, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों में दबिश देने का समाचार है। इसके अलावा बिहार, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में भी छापेमारी की है।
    शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

    सीबीआई की टीम ने बिहार में नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, लखीसराय, पटना, नवादा, उत्तराखंड में हरिद्वार, देहरादून, उत्तर प्रदेश में जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, लखनऊ, अंबेडकर, पंजाब में पठानकोट, हरियाणा में रेवाड़ी और दिल्ली में दबिश दी। दबिश में सीबीआई की टीमों ने विभिन्न दस्तावेज बरामद किए गए। हिमाचल में कई आरोपियों से सीबीआई ने पूछताछ भी की है।

    बता दें कि हिमाचल में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला सामने आया था। परीक्षा 27 मार्च, 2022 को हुई थी।

    कांगड़ा के पुलिस थाना गगल और सीआईडी के पुलिस स्टेशन भराड़ी, शिमला में मामला दर्ज हुआ था।पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में अब तक 181 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ आरोपी जमानत पर हैं।
    हिमाचल: सेल्फी लेते मारकंडा नदी में डूबा बिहार निवासी युवक, गई जान 

    मामला सीबीआई को सौंपा गया था। हिमाचल प्रदेश सरकार के अनुरोध और केंद्र सरकार की अधिसूचना पर सीबीआई ने 30 नवंबर, 2022 को दो मामले दर्ज किए थे। जांच में

    हिमाचल सहित उक्त राज्यों में बिचौलियों की भूमिका का खुलासा हुआ। इसके चलते सीबीआई ने उक्त स्थानों में दबिश दी है।

    गौरतलब है कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले ही कहा था कि सरकार बनते ही मामले की जांच करवाएंगे। दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

     


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather