Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

नूरपुर : शहरों के साथ गांवों को सुंदर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही सरकार

ewn24news choice of himachal 21 May,2023 5:39 am

    आशीष बुटेल ने कही बात, 30 लाभार्थियों को बांटे स्वीकृति पत्र

     

    ऋषि महाजन/नूरपुर।  मुख्य संसदीय सचिव (शहरी विकास, शिक्षा) आशीष बुटेल ने कहा है कि  राज्य सरकार शहरों के साथ गांवों को कचरा मुक्त बनाने के लिए ठोस कचरा प्रबंधन नीति बनाने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर रही है, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के साथ गांवों व शहरों को सुंदर बनाया जा सके। वे आज शनिवार को स्थानीय नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि  शिरकत करते हुए बोल रहे थे। इस मौके पर विधायक ठाकुर रणवीर सिंह निक्का विशिष्ट अतिथि जबकि पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे।
    HPBose 12Th Result: मेरिट में लड़कियों ने मारी बाजी, 21 छात्रों ने लड़कों की बचाई लाज 

    उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन शहरों  का विस्तार हो रहा है, परंतु  कूड़ा-कचरा निष्पादन के लिए सही स्थान न होने के कारण कूड़े के ढेर  इकठ्ठे हो रहे हैं, जिससे हमारा वातावरण प्रदूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए राज्य सरकार  शहरों के विकास के लिए सुविधाएं बढ़ाने को लेकर विशेष तरजीह दे रही है।


    आशीष बुटेल ने नगर निकायों को अपने खर्चे चलाने के लिए अपनी आमदनी के लिए संसाधन बढ़ाने पर बल दिया, जिसके लिए उन्होंने नगर परिषद को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने नगर परिषद  द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया।


    सीपीएस ने बताया कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान और कल्याण के लिए पूरी सेवा और समर्पण की भावना से कार्य कर रही है। हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए नए बजट में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, ताकि लोगों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।


    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पहली गारंटी के तहत कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की जो बात कही थी उसे पहली अप्रैल से पूरी तरह लागू कर दिया है। जिससे प्रदेश के 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन पाने का अधिकार प्राप्त हुआ है।

    उन्होंने  बताया कि राज्य सरकार सभी पात्र महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके तहत प्रथम चरण में इस वर्ष प्रदेश की 2 लाख 31 हज़ार  पात्र महिलाओं को  सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी।


    आशीष बुटेल ने इस मौके पर  प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के 30 पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। विधायक ठाकुर रणवीर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शहर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने तथा शहर में  विकास कार्यों के लिए नगर परिषद को धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।



    पूर्व विधायक अजय महाजन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नूरपुर नगर परिषद का बहुत पुराना व समृद्ध इतिहास है। उन्होंने कहा कि नूरपुर शहर के विकास के लिए वह स्थानीय विधायक को हर सम्भव सहयोग देंगे तथा दोनों एक साथ मिलकर नई योजनाएं तैयार करने के साथ प्रदेश सरकार से पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह करेंगे। उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव से नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का भी समर्थन किया।



    इससे पहले, नगर परिषद के अध्यक्ष अशोक शर्मा(शिबू) ने मुख्यातिथि का शाल, टोपी व भगवान श्री बृजराज स्वामी का फोटो भेंट कर स्वागत किया । उन्होंने नगर परिषद को शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए दो ई-रिक्शा उपलब्ध करवाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने शहर  की अन्य मांगों बारे मांगपत्र प्रस्तुत किया।

    इस मौके पर एसडीएम गुरसिमर सिंह, डीएसपी विशाल वर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष रजनी महाजन, कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष योगेश महाजन,  ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मिंटू, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष रोजी जम्वाल सहित सभी पार्षद, लाभार्थी व अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather