Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

HPBose 12Th Result: मेरिट में लड़कियों ने मारी बाजी, 21 छात्रों ने लड़कों की बचाई लाज

ewn24news choice of himachal 20 May,2023 9:28 pm

    परिणाम में सरकारी स्कूलों का रहा दबदबा

    धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) के 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा की मेरिट में इस बार भी लड़कियों का दबदबा रहा है। तीनों संकाय आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में पहले दस स्थान पर 110 छात्र स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। इनमें 89 लड़कियां और 21 लड़के हैं। आर्ट्स की बात करें तो पचास छात्र मेरिट में हैं।

    इनमें 45 लड़कियां हैं। पांच छात्र लड़कों की लाज रखने में कामयाब रहे हैं। कॉमर्स में 24 छात्रों में से 21 लड़कियां और मात्र 3 लड़के हैं। साइंस में लड़कों ने कुछ बेहतर प्रदर्शन जरूर किया है। मेरिट में 36 छात्रों में से 23 लड़कियां और 13 लड़कें शामिल हैं।
    HPBose 12Th Result की जानकारी को फोन नंबर जारी-करें डायल

     

    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose)  12वीं कक्षा आर्ट्स में ऊना डीएवी स्कूल की तरनीजा शर्मा, रूट मॉडल स्कूल करसोग की दिव्या ज्योति, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर शिमला की नूपुर कायथ व राजकीय वरिष्ठ माध्यम पाठशाला जरवा जुनेली सिरमौर के जयेश 97.4 फीसदी अंक के साथ पहले नंबर पर रहे हैं।

    कॉमर्स में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन सिरमौर की वृंदा ठाकुर 98.4 फीसदी अंक के साथ प्रथम स्थान पर आई हैं। साइंस की मेरिट में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल घनेरी ऊना की ओजस्विनी उपमन्यु 98.6 फीसदी अंक लेकर पहले स्थान पर आई हैं।


    HPBose 12Th Result : मेरिट में सरकारी स्कूलों का दबदबा, पिछले साल से कम रहा रिजल्ट

     

    वहीं,हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBose) 12वीं कक्षा के टर्म-2 रिजल्ट की मेरिट में इस बार सरकारी स्कूलों का दबदबा रहा है। सरकारी स्कूलों से 12 लड़के व 55 लड़कियां शामिल हैं वहीं निजी स्कूलों के 34 लड़कियां व 9 लड़के मेरिट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। आर्ट्स मेरिट में चार छात्र मेरिट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इसमें दो छात्र सरकारी स्कूलों के हैं। कॉमर्स और साइंस की मेरिट में सरकारी स्कूल की छात्राओं ने जगह बनाई है।
    Breaking HPBose : 12वीं का रिजल्ट घोषित, रिकॉर्ड समय में जारी

    बता दें कि एक लाख 5 हजार 369 छात्रों ने 12वीं कक्षा की बोर्ड टर्म 2 परीक्षा दी थी, जिनमें से 83,418 पास हुए हैं और 8,139 असफल रहे हैं। 13,335 की कंपार्टमेंट आई है। परीक्षा परिणाम 79.4 प्रतिशत रहा है जो कि पिछले साल की तुलना में कम है।
    ओशिन शर्मा ने फेसबुकिया चैनलों को दिखाया आईना, बोलीं - बदलाव लाना जरूरी

    छात्र बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान परीक्षा परिणाम की जानकारी दूरभाष नंबर 01892-242139 (मंडी, लाहौल स्पीति), 242140 (कांगड़ा), 242141 (शिमला, किन्नौर, हमीरपुर), 242142 (चंबा, बिलासपुर, कुल्लू), 242150 (ऊना, सोलन, सिरमौर) पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर एक लिंक में Term-11 Theory तथा दूसरे लिंक में Term-1 व Term-2 का Final Result पर उपलब्ध है।
    HPBose 12Th Result : मेरिट में पहले स्थान पर 6 छात्र, सरकारी स्कूल के चार

    बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि जो परीक्षार्थी प्रथम अथवा द्वितीय अवधि की लिखित और प्रैक्टिकल परीक्षा में से किसी विषय की परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं, ऐसे परीक्षार्थियों को उस विषय में अनुपस्थित दर्शाया गया है और परीक्षा परिणाम पूर्व निर्धारित मानदंड के अनुसार ही घोषित किया गया है।



    उक्त परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं टर्म-2 की पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक छात्र संबंधित पाठशाला के माध्यम से केवल ऑनलाइन प्रणाली द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपए प्रति विषय की दर से 4 जून तक आवेदन कर सकते हैं। केवल पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन के माध्यम से ही मान्य होंगे तथा बिना शुल्क के आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।
    हिमाचल: रेलवे गेटकीपर के भरे जाएंगे 300 पद, हमीरपुर में होगी भर्ती रैली


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ


    2,000 के नोट को लेकर आखिर RBI ने क्यों लिया यह फैसला-पढ़ें





     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather