Breaking News

  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा
  • सनौरा-नेरीपुल-छैला सड़क की बदहाली : 5 अगस्त को लोक निर्माण मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे ग्रामीण
  • नूरपुर में 'एंटी-चिट्टा अभियान : नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार, कोटपा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार

नूरपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के भरे जाएंगे पद, 30 जनवरी तक करें आवेदन

ewn24news choice of himachal 11 Jan,2023 12:20 am

    ऋषि महाजन/नूरपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर द्वारा उपमंडल के तहत दो आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों को भरने के लिए महिला उम्मीदवारों से 30 जनवरी, 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।




    बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हडल पंचायत के तहत आंगनबाड़ी केंद्र, नल्ला तथा डन्नी पंचायत के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद, मेहरका में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद को साक्षात्कार के माध्यम से भरा जाना है।

    इस पद के लिए इच्छुक पात्र महिला अभ्यर्थी सादे कागज पर अपने आवेदन पत्र 30 जनवरी, 2023 शाम 5 बजे तक सभी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना, नूरपुर के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। आवेदन पत्र में अपना या परिवार के सदस्य का फोन नंबर लिखना जरूरी है।  इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तिथि बारे बाद में सूचित कर दिया जाएगा।
    हिमाचल में "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान को ब्लॉक स्तर पर ले जाएगी कांग्रेस

    उन्होंने बताया कि इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बाहरवीं पास होना अनिवार्य है। उनकी पारिवारिक वार्षिक आय समस्त स्त्रोतों से 35 हज़ार रुपए से कम होनी चाहिए।

    इन पदों के बारे में कोई भी आवेदक या व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए अपनी संबंधित पंचायत के अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी, नूरपुर के कार्यालय, कमरा नंबर 309, मिनी सचिवालय अथवा उनके दूरभाष नंबर 01893-221173 पर संपर्क कर सकता है।



    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather