Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

बिलासपुर: घुमारवीं शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा ऑनलाइन चालान

ewn24news choice of himachal 26 Feb,2023 8:04 pm

    शहर में लगाए गए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम

    बिलासपुर। घुमारवीं शहर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालक अब कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे। शहर में लगाए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से ऑनलाइन चालान कटेंगे। इस सिस्टम का ट्रायल शनिवार से शुरू हो गया है। 15 दिन तक ट्रायल होने के बाद यह सिस्टम पूरी तरह से यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान करना शुरु कर देंगा।
    ऊना बल्क ड्रग पार्क के लिए ग्रांट जारी, केंद्र से मिली 225 करोड़ की पहली किस्त

    यातायात नियमों की अवहेलना करने पर ऑनलाइन चालान सीधे वाहन मालिक के पास पहुंच जाएगा। साथ ही हाईवे पर आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी यह सिस्टम महत्वपूर्ण साबित होंगा। घुमारवीं शहर में सिविल अस्पताल के नजदीक हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। हाई रेजुलेशन वाले इन कैमरों की मदद से दिन और रात हाईवे की निगरानी होगी।
    ऊना बल्क ड्रग पार्क के लिए ग्रांट जारी, केंद्र से मिली 225 करोड़ की पहली किस्त

    शहर में 40 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से ज्यादा गति होने पर वाहन का चालान होगा। साथ ही दुपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर चालान मालिक के घर पहुंच जाएगा।
    दिल लूट रही ये इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में चलती है 300 किलोमीटर

    चालान की जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी वाहन मालिक को पहुंच जाएगी। रात को देखने में सक्षम इन कैमरों में वाहन का नंबर दर्ज होता है। जैसे ही कोई वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा, उसकी नंबर प्लेट इस कैमरे में ट्रैप हो जाएगी। बिलासपुर कंट्रोल रूम में चालान बनेगा। इसके साथ ही किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल वाहन या क्षेत्र में हुई आपराधिक घटनाओं की जांच के लिए भी यह कैमरे उपयोगी साबित होंगे।
    शिमला के इन क्षेत्रों में खोली जाएंगी 11 उचित मूल्य की दुकानें

    डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि शहर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित कर दिया गया है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के ऑनलाइन चालान होंगे। उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया है कि नियमों का पालन करें।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather