Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

नौवीं के छात्र ने जेब खर्च से बचत कर 11 हजार रुपए किए दान

ewn24news choice of himachal 15 Feb,2023 11:41 pm






    मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष में किया अंशदान




    शिमला। पापा से मिले जेब खर्च से नौवीं के छात्र ने अपने लिए न तो कोई चीज खरीदी और न ही खाने-पीने में उसे खर्च किया बल्कि बचत कर अनाथ बच्चों के लिए दान कर दिया। मामला शिमला का है।



    9वीं कक्षा के एक छात्र ने जेब खर्च से बचत कर 11 हजार रुपए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय सहायता कोष में दान कर दिए। इस छात्र का नाम शशांक प्रज्ज्वल गौतम है और उसने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर उनको ये राशि सौंपी।

    शशांक प्रज्ज्वल गौतम शिमला के सेंट एडवर्ड्स स्कूल का छात्र है। शशांक मूल रूप से हमीरपुर जिला से संबंधित है और वर्तमान में परिवार के साथ शिमला में रहता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शशांक के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इससे अन्य लोगों को भी इस परोपकारी कार्य के लिए उदारतापूर्वक अंशदान की प्रेरणा मिलेगी। ewn24news choice of himachal भी शशांक प्रज्ज्वल गौतम के इस जज्बे को सलाम करता है।











    [embed]
    [/embed]






    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 









Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather