Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

मनाली पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी, 13 लाख से अधिक कीमत-यूपी निवासी धरा

ewn24news choice of himachal 06 May,2023 4:37 am

    किराए का कमरा लेकर रह रहा था आरोपी

     

    कुल्लू। हिमाचल पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कुल्लू जिला में हेरोइन के सहित एक यूपी निवासी और दो पंजाब निवासी धरे हैं। मनाली में हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी है।

    पुलिस थाना मनाली की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर होटल हिलांस के नजदीक प्रेम सिंह के रिहायशी मकान की धरातल मंजिल में किरायेदार विश्वदीप उर्फ आला (21) पुत्र रजन बाबू निवासी धनीरामपुर रुरा तहसील अकबरपुर जिला कानपूर, उत्तर प्रदेश के कमरे में दबिश दी। कमरे की तलाशी के दौरान विश्वदीप के कब्जा से 266 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है।
    कांगड़ा : सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड के 150 पदों पर भर्ती, 18000 तक सैलरी

    पुलिस द्वारा हेरोइन की बरामद की गई उपरोक्त मात्रा विगत कुछ वर्ष में सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है। आरोपी विश्वदीप अल्प मात्रा में स्कूली छात्रों को 5 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से हेरोइन/चिट्टा बेचने का अवैध धंधा करता था। इस प्रकार बरामद की गई हेरोइन की कीमत लगभग 13 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी ने इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन/चिट्टा‌ कहां से लाया था और किसे देना था इस बारे गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Breaking : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी मुठभेड़, हिमाचल के जवान सहित 5 शहीद

    वहीं, सदर थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर लोअर बदाह में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के नजदीक रिहायशी मकान में तलाशी के दौरान गगनदीप सिंह (37) पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी मकान नंबर -7200 गली नंबर-16 ढाबा रोड न्यू जनता नगर लुधियाना, पंजाब व हरविन्द्र सिंह (36) पुत्र चरण सिंह निवासी मकान नंबर -2696 न्यू जनता नगर गली नंबर-2, वार्ड नंबर 66 लुधियाना, पंजाब के कब्जा से 16 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
    CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया रूट, ये टाइमिंग और किराया




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather