Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सिरमौर : खैरी-लानाचेता हादसे के मृतकों का अंतिम संस्कार, तीन जगह जली चिताएं

ewn24news choice of himachal 17 May,2023 7:29 pm

    राजगढ़। सिरमौर जिला में खैरी-लानाचेता मार्ग पर पबौर के पास हुए सड़क हादसे में एक परिवार ही के चार लोगों की जान चली गई। उपमंडल राजगढ़ की तीन पंचायतों में मातम छाया हुआ है।

    हादसे में मां-बाप, बेटी और मामा की मौत हुई है। मंगलवार को दाहन पंचायत के रूग में दंपती की एक साथ चिता जली तो भूइरा पंचायत के थनोगा में उनकी बेटी रेखा और बोहल टालिया पंचायत के फग्गू में उनके रिश्तेदार कमलराज की चिता जली। इस घटना से समूचे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    सिरमौर में बड़ा हादसा, पति-पत्नी सहित चार की गई जान

    मंगलवार शाम तीन पंचायतों में चार लोगों की चिताएं चलीं तो माहौल गमगीन हो गया। राजगढ़ तहसील की पंचायत दाहन के गांव रूग के जीवन सिंह और उनकी पत्नी सुमा देवी का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। दंपती ने सात फेरों का वचन अंतिम सांस तक निभाया और चिता में भी अंतिम साथ दिया।


    पिता के बाद दो मासूमों के सिर से उठा मां का साया

    जीवन सिंह कुछ साल पहले लोक निर्माण विभाग से बेलदार सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपनी बेटी रेखा का विवाह भूइरा पंचायत के थनोगा में करवाया था। रेखा के पति का भी देहांत हो चुका है। इसके बाद उनकी बेटी मायके में अपनी 8 वर्षीय बेटी अनामिका और पांच साल के ईशांत के साथ रह रही थी। बच्चों के सिर से पहले ही पिता का साया उठ गया था और अब मां भी दुनिया में नहीं रही। अब बच्चों की सारी जिम्मेदारी उनके मामा बलदेव समेत उनके परिवार पर आ गई है।

    दूसरी तरफ बोहल टालिया पंचायत के फग्गू में भी माहौल गमगीन है। रिश्ते में जीवन सिंह के सगे साले यानी रेखा के मामा 40 वर्षीय कमलराज की भी हादसे में मौत हो गई।
    मंडी: ससुर की हत्या, पत्नी और सास से मारपीट करने के दोषी को आजीवन कारावास

    पबौर के पास खाई में गिरी थी कार

    बता दें कि सिरमौर जिला में पुलिस स्टेशन संगड़ाह के तहत खैरी-लानाचेता मार्ग पर पबौर के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों कमल राज (40), जीवन सिंह (63) व सुमा देवी (54) पत्नी जीवन सिंह निवासी गांव फग्गू दाहन राजगढ़ व जीवन सिंह की बेटी रेखा (25) निवासी थनोगा राजगढ़ की मौके पर मौत हो गई। रेखा विधवा थीं। कमल राज सुमा देवी का भाई था।
    चंबा-धर्मपुर वाया टांडा HRTC बस रूट, जानें टाइमिंग और किराया

    यह लोग लानाचेता में अपने रिश्तेदार के घर गए थे और वापस दाहन लौट रहे थे। सूचना मिलने पर संगड़ाह पुलिस स्टेशन की टीम ने हैड कांस्टेबल कुश शर्मा की अगुवाई में मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ।
    हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, लिए जाएंगे ये महत्वपूर्ण फैसले

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी दुर्घटना में चार व्यक्तियों के निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। विधायक रीना कश्यप ने भी हादसे को लेकर शोक प्रकट किया है।
    हिमाचल में 80 पदों पर होगी भर्ती, 11 से 13 हजार रुपए मिलेगा वेतन






    कांगड़ा-चंबा के युवाओं के लिए धर्मशाला में होगी अग्निवीर भर्ती रैली 


    कांगड़ा जिला में जेबीटी के इन पदों के लिए साक्षात्कार 23 मई से


    Video : आपात स्थिति में मरीज को ले जाना हो तो चादर और डंडे से ऐसे बनाएं स्ट्रेचर



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather