Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

जियो ने एकसाथ 11 शहरों में लॉन्च किया ट्रू 5जी : अब तक का सबसे बड़ा रोलआउट

ewn24news choice of himachal 29 Dec,2022 12:26 am

    ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किए जाएंगे यूजर

    नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने आज लखनऊ, त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़, मोहाली, पंचकुला, जीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी जैसे 11 शहरों में अपनी ट्रू 5जी सेवाओं के सबसे बड़े मल्टी-स्टेट लॉन्च की घोषणा कर दी है। मोहाली, पंचकुला, ज़ीरकपुर, खरड़ और डेराबस्सी के क्षेत्रों सहित त्रिवेंद्रम, मैसूर, नासिक, औरंगाबाद, चंडीगढ़ ट्राइसिटी में 5G सेवाओं को लॉन्च करने वाला रिलायंस जियो पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है।
    हिमाचल: CM के क्षेत्र सहित इन विस क्षेत्रों में जल शक्ति विभाग के डिवीजन डिनोटिफाई

    जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़े इन नए 11 शहरों के जियो यूजर्स को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित जियो यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

    जियो प्रवक्ता ने बताया कि “11 शहरों में एकसाथ 5जी रोलआउट करने पर हमें गर्व है और जब से हमने True 5G सेवाओं को रोल आउट करना शुरू किया है, तबसे यह हमारे सबसे बड़े लॉन्च में से एक है। इन 11 शहरों के लाखों जियो यूजर्स 2023 की शुरुआत जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी के फायदों के साथ करेंगे।

    महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के साथ-साथ ये शहर हमारे देश के प्रमुख शिक्षा केंद्र भी हैं। "जियो की ट्रू 5जी सेवाओं के लॉन्च के साथ ही क्षेत्र को न केवल सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिलेगा, बल्कि इससे ई-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आईटी और एसएमई व्यवसाय के क्षेत्रों में विकास के नए दरवाजे भी खुलेंगे।
    TGT, पीजीटी के पदों को आवेदन की तिथि बढ़ी, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather