Breaking News

  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

हिमाचल में कर्ज पर सियासत, जयराम ठाकुर ने बोला बड़ा हमला

ewn24news choice of himachal 17 Feb,2023 6:18 pm

    कहा- कर्ज के गलत आंकड़े पेश कर गुमराह कर रही सरकार

    शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि दो महीने के छोटे से कार्यकाल में ही सरकार ने 2,500 करोड़ का कर्ज ले लिया है और इस महीने डेढ़ हजार करोड़ और कर्ज लेने की तैयारी है। मात्र 2 महीने के कार्यकाल में यह आंकड़ा बहुत ज्यादा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विधायक निधि की अंतिम किश्त के साथ ही जिला उपायुक्त को जारी होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए पैसा रोक दिया है।

    हिमाचल को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार व जीएसपी गोल्ड पार्टनर अवार्ड

    ऐसे में विधायकों के लिए अपने क्षेत्र में विकास को लेकर असमंजस की स्थिति हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए उपायुक्तों को जारी होने वाले विकास के पैसों को भी रोका है, ऐसे में प्रदेश में विकास के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरकार पिछली भाजपा सरकार द्वारा लिए गए ऋण के आंकड़ों को भी गलत तरीके से बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर जनता को गुमराह कर रही है।
    हिमाचल में VIP Number का क्रेज: स्कूटी के नंबर के लिए लगी 1.11 करोड़ की बोली

    जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में कुल मिलाकर 69 हजार 600 करोड़ का कर्ज़ था, जो कि पिछली कांग्रेस सरकार के मुकाबले कम था।
    जयराम ठाकुर ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के द्वारा सरकार द्वारा बंद किए गए संस्थानों को लेकर भाजपा ब्लॉक स्तर तक लोगों के बीच जाकर विरोध कर रही है और यह विरोध आने वाले समय में और अधिक कड़ा होगा।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather