Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

बजट सत्र : आउटसोर्स के मुद्दे पर तपा सदन, नारेबाजी के बाद विपक्ष का वॉकआउट

ewn24news choice of himachal 04 Apr,2023 6:03 pm

    जयराम बोले-आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया जा रहा है

    शिमला। हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की आज की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष ने प्रश्नकाल से पहले ही स्थगन प्रस्ताव लाया। बीजेपी विधायकों ने आउटसोर्स के मसले पर सदन में चर्चा की मांग की। स्पीकर द्वारा इसकी इजाजत नहीं मिलने पर विपक्ष ने सदन में जोरदार नारेबाजी की। विपक्ष प्रश्नकाल के दौरान सदन में कुछ देर तक नारेबाजी करता रहा और उसके बाद वॉकआउट कर दिया।
    हिमाचल में क्लास थ्री की भर्ती शुरू, कंडक्टर के 360 पदों को करें आवेदन

    बीजेपी विधायक सुखराम चौधरी, त्रिलोक जमवाल सुरेंद्र, रणधीर शर्मा, जनकराज, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार और हंसराज ने इसे लेकर स्पीकर से चर्चा की मांग की थी। इसके जवाब में स्पीकर ने कहा कि बजट सत्र के दौरान आउटसोर्स को लेकर कई प्रश्न लग चुके हैं। सरकार इसका जवाब दे चुकी है। इसलिए इस पर चर्चा की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इस पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
    सजा के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर करेंगे राहुल गांधी, क्या बोले-कुलदीप राठौर-पढ़ें

    विधानसभा परिसर में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि नियम 67 के तहत विपक्ष ने काम रोको का प्रस्ताव दिया, लेकिन यह स्वीकार नहीं किया गया। कांग्रेस ने पांच लाख रोजगार देने का वादा किया था। सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों को निकालने का काम शुरू कर दिया है। कोविड काल में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया जा रहा है।

    जब सवाल पूछे जा रहे हैं तो सरकार इसका उत्तर देने में असमर्थ है। सरकार पिछली सरकार में लगे आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने में लगी है। राजनीतिक मकसद से फैसले लिए जा रहे हैं। सीएम सदन में नहीं हैं। मुख्यमंत्री संवैधानिक व्यवस्था के विरुद्ध अपने राष्ट्रीय नेता की जमानत के लिए गुजरात गए हुए हैं। विपक्ष यह बर्दाश्त करने वाली नहीं है।

    [embed]
    [/embed]
    सिरमौर: सड़क से लुढ़की पिकअप, शिमला निवासी दो की गई जान


    Breaking: हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather