Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

IPL-2023: कोच्चि में आज होगी नीलामी, 405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

ewn24news choice of himachal 23 Dec,2022 2:29 pm

    714 भारतीय और 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल

    नई दिल्ली। टाटा आईपीएल-2023 का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। IPL-2023 के लिए आज कोच्चि में नीलामी होगी। प्लेयर ऑक्शन के लिए 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल 991 खिलाड़ियों में 714 भारतीय और 277 विदेशी खिलाड़ियों ने साइन अप किया है। यह जानकारी बीसीसीआई ने दी है। सोशल मीडिया पर भी जानकारी शेयर की है। नीलामी में भारत सहित 14 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

    हिमाचल विस चुनाव: मतगणना से 3 दिन पहले तक नियुक्त कर सकते हैं एजेंट

    क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने बताया है कि इस बार मिनी ऑक्शन में 87 खिलाड़ियों की बोली लग सकती है। इनमें 30 विदेशी खिलाड़ी रहेंगे। ऐसा फ्रेंचाइजी को अपनी स्क्वॉड में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को रखने की अनुमति रहने पर होगा।
    कांगड़ा: महाराष्ट्र के डॉक्टर की हादसे में मौत-टांडा में कर रहे थे पढ़ाई

    अब तक हुआ आईपीएल की बात करें तो हर एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखने की ही अनुमति है। इसमें अधिकतम 8 विदेशी रह सकते हैं। मिनी ऑक्शन में शामिल होने वाले 277 विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर हैं। दक्षिण अफ्रीका के के 52, वेस्टइंडीज के 33, इंग्लैंड के 31, न्यूजीलैंड के 27, श्रीलंका के 23, अफगानिस्तान के 14, आयरलैंड के 8, नीदरलैंड के 7, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश, यूएई के 6-6, नामीबिया के 5 और स्कॉटलैंड के 2 खिलाड़ी भी शामिल हैं।
    सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ी

    बता दें कि आईपीएल 2022 का फाइनल मैच गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। आईपीएल 2022 का फाइनल मैच गुजरात की टीम ने 7 विकेट से जीता था।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather