Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिमला: नवंबर की बर्फबारी ने जगाई उम्मीद, होटलों में एडवांस बुकिंग

ewn24news choice of himachal 16 Nov,2022 10:32 pm

    घोड़े वाले और फोटोग्राफरों के भी खिले चेहरे

    शिमला। हिमाचल के शिमला जिला में सैलानियों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। होटलों में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। जिला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के सैलानी काफी संख्या में एडवांस बुकिंग कर चुके हैं।

    आगामी दिनों में प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में ओर बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। जहां होटलों के कमरों की बुकिंग में तेजी आई है, वहीं साइट सीन के लिए टैक्सियों की बुकिंग से टैक्सी कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ ली है।
    हिमाचल विधानसभा चुनाव : इस बार भी मतदान में पुरुषों से आगे रही महिलाएं

    घुड़सवारी और फोटोग्राफी से अपनी रोजी चलाने वाले कारोबारियों के चेहरे भी बर्फबारी से खिल गए हैं। पूरे साल में विंटर सीजन से अगले 6 महीने का गुज़र बसर करते हैं और इस वर्ष नवंबर महीने में ही बर्फबारी हो रही है,

    जिससे उनके कारोबार में भी बढ़ोतरी होने वाली है। स्थानीय व्यवसायियों का कहना है कि पूरे साल विंटर सीजन का इंतज़ार रहता है। इससे ना केवल होटल कारोबारी बल्कि छोटे छोटे कारोबारी घुड़सवारी व फोटोग्राफर के काम में भी इज़ाफ़ा होता है।
    शिमला से लापता हुई नाबालिग हरियाणा के पानीपत में मिली

    2 साल से कोरोना की वजह से जितना नुकसान हुआ था, उसकी भरपाई की उम्मीद सभी कारोबारी लगाए बैठे हैं।

    शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर सैलानियों की संख्या बढ़ी है। जल्दी बर्फबारी होने से सुबह से ही सैलानी एडवांस बुकिंग कर होटल चैक कर रहे हैं। होटल में 30 से 40 फीसदी डिस्काउंट भी चला है,

    जिससे ज्यादा संख्या में लोगों की क्वेरी आनी शुरू हुई है। आगामी दिनों में इसमें इजाफा होने की पूरी संभावना है। शिमला में पर्यटन कारोबार तेजी से रफ्तार पकड़ने वाला है।



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather