Breaking News

  • IPL 2025 : धर्मशाला पंजाब बनाम मुंबई मैच सामान्य स्टैंड टिकट को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन होंगे लाइव
  • सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना में IPD सेवाएं शुरू : सीएम सुक्खू ने किया शुभारंभ
  • कांगड़ा : 13 केंद्रों में 4 मई होगा NEET, चार हजार छात्र परीक्षा में लेंगे भाग
  • गुजरात की कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, हमीरपुर पहुंचें भूतपूर्व सैनिक
  • 10वीं पास को नौकरी : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 200 पद, 22 हजार तक वेतन
  • थके-मांदे काम से लौट रहे थे मजदूर : पिकअप पलटी, 20 घायल-15 PGI रेफर
  • उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर भारी हिमस्खलन : दो HRTC बसों समेत कई वाहन फंसे
  • नौणी विश्वविद्यालय की कैंटीन में भड़की आग, 10 लाख की संपत्ति जलकर राख
  • शिमला से कांगड़ा स्थानांतरित होगा एचपीटीडीसी का हेड ऑफिस : आरएस बाली
  • HPTDC का रिकॉर्ड : पहली बार हासिल किया 100 करोड़ रुपए से अधिक का टर्नओवर

हिमाचल में महिलाओं को कब से मिलेंगे 1500 रुपए, डेट आ गई सामने

ewn24news choice of himachal 04 Feb,2023 9:43 pm

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार अपनी तीसरी गारंटी योजना को सिरे चढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। शनिवार को कैबिनेट की उप समिति की बैठक हुई। इस बैठक में महिलाओं को 1500 रुपए मासिक पेंशन देने का खाका तैयार किया गया।

    बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल ने बताया कि नारी सम्मान योजना के तहत 10,53,021 महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए दिए जाएंगे। बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय में आयोजित की गई।

    पांवटा साहिब : बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरा युवक, ट्रक की चपेट में आया-मौत

    धनीराम शांडिल ने बताया कि प्रदेश के सभी विकास खंड कार्यालयों से डाटा एकत्रित किया गया और पात्र महिलाओं की पहचान की गई। नारी सम्मान योजना के तहत प्रदेश की 10,53,021 महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाएंगे।

    इससे प्रदेश सरकार पर 1,895 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा। नारी सम्मान योजना का एजेंडा पहले कैबिनेट में लाया जाएगा और उसके बाद बजट सत्र में इसे पास किया जाएगा।

    धनीराम शांडिल ने कहा कि 31 मार्च से पहले बजट पेश कर दिया जाएगा। अप्रैल में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन प्राप्त करने और उनकी जांच करने में करीब 45 दिन का समय लगेगा।

    उन्होंने बताया कि जून के पहले सप्ताह तक लाभार्थियों को पैसा दिया जाएगा। यह राशि चरणबद्ध तरीके से दी जाएगी। बीपीएल परिवार में यदि कोई महिला और दो बेटियां हैं तो ऐसे मामले चिन्हित किए जांएगे।

    [embed]
    [/embed]
    सिरमौर : हरिद्वार में संस्कार कर घर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather