Breaking News

  • IPL 2025 : धर्मशाला पंजाब बनाम मुंबई मैच सामान्य स्टैंड टिकट को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन होंगे लाइव
  • सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना में IPD सेवाएं शुरू : सीएम सुक्खू ने किया शुभारंभ
  • कांगड़ा : 13 केंद्रों में 4 मई होगा NEET, चार हजार छात्र परीक्षा में लेंगे भाग
  • गुजरात की कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, हमीरपुर पहुंचें भूतपूर्व सैनिक
  • 10वीं पास को नौकरी : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 200 पद, 22 हजार तक वेतन
  • थके-मांदे काम से लौट रहे थे मजदूर : पिकअप पलटी, 20 घायल-15 PGI रेफर
  • उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर भारी हिमस्खलन : दो HRTC बसों समेत कई वाहन फंसे
  • नौणी विश्वविद्यालय की कैंटीन में भड़की आग, 10 लाख की संपत्ति जलकर राख
  • शिमला से कांगड़ा स्थानांतरित होगा एचपीटीडीसी का हेड ऑफिस : आरएस बाली
  • HPTDC का रिकॉर्ड : पहली बार हासिल किया 100 करोड़ रुपए से अधिक का टर्नओवर

एनएचएम कर्मचारियों की मांग : नियमितीकरण के लिए बने स्थाई पॉलिसी

ewn24news choice of himachal 04 Feb,2023 9:27 pm

    शिमला। एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार से मांग उठाई है कि एनएचएम के करीब 1,700 कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सरकार नियमित पॉलिसी बनाए। इन कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 24 साल से ये अनुबंध पर ही सेवाएं दे रहे हैं। दरअसल, यह कर्मचारी केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं और प्रदेश के सभी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने का काम करते हैं।

    सिरमौर : हरिद्वार में संस्कार कर घर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

    राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टर से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक विभिन्न पदों पर कार्यरत है। उनका कहना है कि पिछले 24 वर्षों से वे अनुबंध पर कार्य कर रहे हैं और नियमितीकरण के लिए एक स्थाई पॉलिसी की मांग कर रहे हैं।

    वे अपनी मांग समय-समय पर सरकारों के समक्ष उठाते रहे हैं, लेकिन अभी तक यह पूरी नहीं हुई है। वे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री से भी मिले हैं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस विषय पर कुछ बेहतर निर्णय लिया जाएगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों के हित में ओपीएस की बहाली की है तो ऐसे में उन्हें भी उम्मीद है कि जल्द ही इन कर्मचारियों के लिए भी बेहतर निर्णय लिया जाएगा।

    [embed]
    [/embed]
    पांवटा साहिब : बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरा युवक, ट्रक की चपेट में आया-मौत


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather