Breaking News

  • IPL 2025 : धर्मशाला पंजाब बनाम मुंबई मैच सामान्य स्टैंड टिकट को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन होंगे लाइव
  • सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल चमियाना में IPD सेवाएं शुरू : सीएम सुक्खू ने किया शुभारंभ
  • कांगड़ा : 13 केंद्रों में 4 मई होगा NEET, चार हजार छात्र परीक्षा में लेंगे भाग
  • गुजरात की कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, हमीरपुर पहुंचें भूतपूर्व सैनिक
  • 10वीं पास को नौकरी : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 200 पद, 22 हजार तक वेतन
  • थके-मांदे काम से लौट रहे थे मजदूर : पिकअप पलटी, 20 घायल-15 PGI रेफर
  • उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर भारी हिमस्खलन : दो HRTC बसों समेत कई वाहन फंसे
  • नौणी विश्वविद्यालय की कैंटीन में भड़की आग, 10 लाख की संपत्ति जलकर राख
  • शिमला से कांगड़ा स्थानांतरित होगा एचपीटीडीसी का हेड ऑफिस : आरएस बाली
  • HPTDC का रिकॉर्ड : पहली बार हासिल किया 100 करोड़ रुपए से अधिक का टर्नओवर

ज्वालाजी में सीएम सुक्खू का जोरदार स्वागत, मंदिर में की पूजा-अर्चना

ewn24news choice of himachal 06 Feb,2023 9:04 pm

    जन-समस्याएं सुनीं और मीडिया के साथ भी किया संवाद

    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा में मां ज्वालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर भी उपस्थित थीं। इससे पूर्व, नादौन से ज्वालाजी तक विभिन्न स्थानों में लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में जन-समस्याएं सुनीं तथा मीडिया के साथ संवाद भी किया।
    हिमाचल: गाड़ी बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 धरे-तीन हरियाणा निवासी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी धार्मिक स्थलों में पार्किंग के अतिरिक्त मूलभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाएगा। राज्य सरकार कांगड़ा जिले को प्रदेश का पर्यटन हब बनाने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है ताकि पर्यटन राजधानी के रूप में जिले की पहचान बनाई जा सके। यह लोगों की आय बढ़ाने में भी काफी मददगार साबित होगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए कदम उठा रही है, जिससे उच्च श्रेणी के पर्यटक तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी राज्य की ओर आकर्षित होंगे। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। वर्तमान सरकार पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही हैै जिसके तहत हेलीपैड व रोपवे का निर्माण, जलक्रीड़ा गतिविधियों व धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करना भी शामिल है।

    उन्होंने कहा कि पौंग डैम जलाशय में जल्द ही जल क्रीड़ा गतिविधियां आरंभ की जाएंगी। राज्य सरकार देहरा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर और कांगड़ा जिले में अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ कोर्स स्थापित करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, विधायक संजय रत्न, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मनकोटिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।



    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather