Breaking News

  • नूरपुर : 1 किलो 122 ग्राम चरस मामले में तीसरा तस्कर भी धरा, सुतराहड़ का रहने वाला
  • मंडी : नई कार में माथा टेकने जा रहे थे, खाई में गिरी, मां-बेटे ने गंवाई जान
  • हमीरपुर : भठ्ठा-सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क पर 31 मई तक वाहनों के लिए बंद
  • चालक, टेक्निकल और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • हिमाचल कैबिनेट के फैसले : चिकित्सा अधिकारियों के भरे जाएंगे 81 पद
  • हिमाचल कैबिनेट के फैसले : अंशकालिक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनेंगे दैनिक वेतनभोगी
  • वैध-अवैध पाकिस्तानियों को तुरंत वापिस भेजे हिमाचल सरकार : अनुराग सिंह ठाकुर
  • शिमला : सीटीओ चौक पर भाजपा का विशाल जन आक्रोश, किया प्रदर्शन
  • नूरपुर में भाजपा की रैली : विधायक नदारद, लोग भी कम-SDM पर ही बरस पड़े परमार
  • बिलासपुर : डॉ अंबेडकर की जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण सिंह चंदेल ने किया पंचायतों का दौरा

हिमाचल में 'आप' के 'मोदी हटाओ देश बचाओ' अभियान का आगाज

ewn24news choice of himachal 30 Mar,2023 9:51 pm

    आम आदमी पार्टी ने शिमला में दीवारों पर लगाए पोस्टर

     

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान की शुरुआत की है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मोदी सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। सरकार की कमियों को बताने वालों को लोकतंत्र विरोधी बताया जा रहा है। आम आदमी पार्टी देश में हो रही लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त करने वाली नहीं है। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने शिमला सहित पूरे प्रदेश में "मोदी हटाओ देश बचाओ" पोस्टर अभियान की शुरुआत की। शिमला के लोअर बाजार व मिडल बाजार के आसपास में इस दौरान आम आदमी पार्टी ने दीवारों पर पोस्टर लगाए।
    SSC ने विभिन्न परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया, इस दिन होंगी-पढ़ें खबर

    आम आदमी पार्टी जिला शिमला के अध्यक्ष राकेश चमन ने कहा कि देश में मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म खत्म करने में लगी है। सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जाता है। सभी विपक्षी पार्टियों की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। अडानी के खिलाफ जांच के लिए आवाज उठाने पर राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म कर दी गई। आम आदमी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरे प्रदेश में मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान चला रही है, जिसमें गली मोहल्लों में जाकर पोस्टर लगाकर लोगों से लोकतंत्र बचाने की अपील कर रहे हैं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather