Breaking News

  • HPTDC का रिकॉर्ड : पहली बार हासिल किया 100 करोड़ रुपए से अधिक का टर्नओवर
  • मंडी : युवाओं को नौकरी का मौका, 6 मई से शुरू हो रहे साक्षात्कार
  • गर्मियों में जनता को मिले भरपूर पानी, किसी भी क्षेत्र में न हो जल संकट
  • हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी
  • ऊना : स्कॉर्पियो में आए गुंडे, तलवार और डंडों से किया व्यक्ति पर हमला
  • हरियाणा में सड़क हादसा : हिमाचल के तीन युवकों की गई जान, दो गंभीर
  • ALERT : ब्यास नदी के पास न जाएं, पंडोह डैम से छोड़ा जा सकता है पानी
  • चूड़धार में लापता चंडीगढ़ के दोनों पर्यटक रेस्क्यू, सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए
  • धर्मशाला ट्रांसफर हों किराए के मकानों में चल रहे सरकारी कार्यालय
  • HP Police Service के भरे जाएंगे दो पद, डिटेल में जानने को पढ़ें खबर

हिमाचल में हादसा : मैहली-शोघी बाईपास पर खाई में गिरी कार, तीन की गई जान

ewn24news choice of himachal 24 Jan,2023 4:31 pm

    पंजाब के रहने वाले थे युवक, एक IGMC में भर्ती

    शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में मैहली-शोघी बाईपास पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहा पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। मरने वालों में दो किशोर भी शामिल हैं। एक मृतक जिला लुधियाना व दो जिला रूपनगर (रोपड़) के रहने वाले थे। सोमवार रात करीब 8 बजे शोघी के पास यह हादसा पेश आया है।

    शिमला में जिप्सी ने व्यक्ति को कुचला, अस्पताल में मौत- 6 घायल

    मृतकों की पहचान कृष्ण (30) पुत्र चादिया निवासी गांव भांघल, नंगल, अमर (18) पुत्र जैल सिंह निवासी गांव भांघल और राजवीर (16) पुत्र एतवारी मच्छीवाड़ा, लुधियाना पंजाब निवासी के तौर पर हुई हैं। वहीं, घायल लखन (31) पुत्र बालका निवासी गांव भांघल नंगल के तौर पर हुई है। यह लोग कबाड़ का काम करते थे।
    LIC में ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में भरे जाएंगे 75 पद

    जानकारी के मुताबिक पंजाब नंबर की मैहली से सोलन की तरफ जा रही थी। आनंदपुर पंचायत के बनोग गांव के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार करीब 900 मीटर गहरी खाई में जा लुढ़की। करीब दो घंटे तक पुलिस ने अग्निशमन और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। हादसे में दो किशोरों सहित चार लोग सवार थे। इसमें टेंपो चालक कृष्ण की मौके पर की मौत हो गई।
    हिमाचल के लिए गौरव की बात : अंडमान-निकोबार में 4 जांबाजों के नाम पर द्वीप

    तीन घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही दो किशोरों ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक का IGMC में उपचार चल रहा है। बालूगंज थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी हैं। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि मंगलवार को मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather