धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा संचालित DELED CET 2025 प्रवेश परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन सत्र 2025-2027 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (DELED CET 2025) की प्रवेश परीक्षा का संचालन प्रदेश स्तर पर स्थापित 87 परीक्षा केंद्रों में 29 मई, 2025 को करवाया जा रहा है।
अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर आदर्श गए लिंक DELED CET 2025 में जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर या डेट ऑफ़ बर्थ डालकर प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने एडमिट कार्ड जारी करने की पुष्टि की है।