Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिमला नगर निगम चुनाव में नया बवाल, आयोग पहुंची भाजपा-की शिकायत

ewn24news choice of himachal 02 May,2023 10:09 pm

    ईवीएम में प्रत्याशियों के चिन्ह का स्थान बदलने का जड़ा आरोप

    शिमला। नगर निगम चुनाव शिमला को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मतदान के दिन आज नया विवाद शुरू हो गया है। भाजपा ने ईवीएम मशीन में भाजपा उम्मीदवारों के स्थान बदलने के आरोप लगाए हैं और इसको लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी दी गई है। छोटा शिमला और कंगना धार वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों के स्थान बदलने के आरोप लगाए गए हैं।
    सोलन जिला में बड़ा हादसा, घर पर गिरी चट्टान, 17 साल का युवक घायल

     

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार नगर निगम चुनाव में धांधली कर रही है। अभी तक किसी भी चुनाव में ऐसा नहीं हुआ है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए ईवीएम मशीन के अंदर भाजपा के चुनाव चिन्ह के स्थान बदल दिए हैं।
    कुल्लू: शिमला निवासी ने सतलुज नदी में लगाई छलांग, लापता-तलाश जारी

     

    वार्ड नंबर 18 छोटा शिमला में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भाजपा उम्मीदवार पहले नंबर पर हैं और भाजपा उम्मीदवार द्वारा डमी बैलेट बनाकर इसको लेकर प्रचार भी किया गया, लेकिन आज जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो मशीनें खोली गई तो भाजपा के उम्मीदवार जोकि पहले स्थान से थे उन्हें उठाकर दूसरे स्थान पर रखा गया और कांग्रेस के उम्मीदवार को तीसरे स्थान से उठाकर पहले स्थान पर पहुंचाया गया।
    धर्मशाला: थार में ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने दबोचा-6 पेटी बरामद

     

    कांग्रेस द्वारा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। यही नहीं कंगना धार में भी भाजपा के उम्मीदवार रेनू चौहान जोकि तीसरे नंबर पर थी, उनको चौथे नंबर पर कर दिया गया है। इसको लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दी गई है।
    कांगड़ा: HRTC की बस हादसे का शिकार, 50 लोग थे सवार

     

    पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव को कांग्रेस की सरकार पहले दिन से ही प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा इसको लेकर आवाज उठाती आ रही है। वार्ड नंबर 28 के प्रत्याशी को जब चिन्ह जारी किया तो चुनाव आयोग ने कहा कि आपका चिन्ह ईवीएम पर नंबर एक पर होगा। कांग्रेस का चिन्ह नंबर तीन पर था। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उसी तरह है। ईवीएम रखी गई तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी का एक की जगह दो पर कर दिया गया। कांग्रेस का चिन्ह नंबर एक पर कर दिया। वार्ड कंगनाधार में भी ऐसा हुआ है।



     

    ईवीएम में प्रत्याशियों का स्थान बदलने के भाजपा के आरोप पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। उन्होंने छोटा शिमला में वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि शिमला की जनता पढ़ी लिखी है और अच्छी तरह जानती है कि किस पार्टी को वोट डालना है। नाम ऊपर और नीचे करने से क्या होगा। सब चुनाव आयोग की गाइडलाइन के हिसाब से होता है। जबसे चुनावी प्रक्रिया चली है उनकी चुनाव आयोग से बात तक नहीं हुई है। भाजपा के यह आरोप निराधार हैं।
    जसूर-जवाली रोड पर सफर कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, पड़े न महंगा




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather