Breaking News

  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक
  • हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित पारिश्रमिक, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
  • HPBOSE ने शुरू की स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारियां, शिक्षकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन

शिमला में आइस स्केटिंग के रोमांच को हो जाएं तैयार-कवायद शुरू

ewn24news choice of himachal 21 Nov,2022 10:35 pm

    रिंक में घास आदि निकालने का काम शुरू

    शिमला।  लंबे समय से स्केटिंग करने का इंतजार कर रहे सैलानियों सहित स्थानीय लोगों के लिए  राहत भरी खबर है। हिमाचल की राजधानी शिमला में एशिया के इकलौते ओपन एयर स्केटिंग रिंक में जल्द ही आइस स्केटिंग शुरू होने वाली है। रिंक में घास व मैदान में गड्ढे पड़ जाने के चलते इसकी साफ-सफाई का कार्य शुरू किया गया है।

    आइस स्केटिंग क्लब के सचिव पंकज प्रभाकर ने बताया कि पिछले साल 16 दिसंबर को स्केटिंग शुरू की गई थी, लेकिन इस बार थोड़ा जल्दी करने का प्रयास किया जाएगा।
    शिमला में आइस स्केटिंग के रोमांच को हो जाएं तैयार-कवायद शुरू 

    लिफ्ट का कार्य चलने की वजह से ग्राउंड की स्थिति बेहतर नहीं है,  ऐसे में  30 नवंबर तक यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिसके बाद दिसंबर के पहले सप्ताह में ही यहां लोग स्केटिंग का लुफ्त उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि आइस स्केटिंग रिंक में पिछले साल जहां 52 सेशन हुए थे। वहीं, इस साल भी यहां स्केटिंग के सेशन शुरू होना प्रस्तावित हुआ है।

    बता दें कि साउथ ईस्ट एशिया का पहला सेमी नेचुरल आइस स्केटिंग रिंक शिमला के लक्कड़ बाजार बस स्टैंड के पास स्थित है। ब्रिटिश काल से अब तक इस रिंक में प्राकृतिक तरीके से ही बर्फ जमाई जाती है।
    नवंबर माह में जब तापमान में गिरावट आती है तो रिंक में पानी छिड़का जाता है, जिसे प्राकृतिक तरीके से जमने दिया जाता है और जब बर्फ की परत मैदान पर जमकर तैयार हो जाती है तो उस पर स्केटिंग की जाती है।

    उधर, रिंक के संगठन सचिव पंकज प्रभाकर का कहना है कि आइस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग के सेशन मौसम पर निर्भर करते है। मौसम का साथ रहा तो रिंक की सफाई के बाद यहां बर्फ जमाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में दिसंबर के पहले सप्ताह से स्केटिंग सेशन शुरू होने की संभावना है।


    शाबाश : हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के 42 छात्रों ने पास किया नेट


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather