Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

वायुसेना में होगी महिला-पुरुष अग्निवीरों की भर्ती, इस तारीख से होंगे आवेदन

ewn24news choice of himachal 14 Mar,2023 12:55 am

    भारतीय वायु सेना ने जारी किया नोटिफिकेशन

    हमीरपुर। 12वीं पास युवाओं को लिए इंडियन एयर फोर्स में 'अग्निवीर' बनने का अच्छा मौका है। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीरवायु भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

    भारतीय वायु सेना में महिला एवं पुरुष अग्निवीरों की भर्ती के लिए 17 से 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एयरमैन सेलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर आशीष दुबे ने बताया कि वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए पात्र महिला एवं पुरुष उम्मीदवार वेब पोर्टल agnipathvayu.cdac.in अग्निपथवायु डॉट सीडैक डॉट इन पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यह पंजीकरण 17 मार्च को सुबह 10 बजे से लेकर 31 मार्च सायं 5 बजे तक किया जा सकता है।

    हिमाचल: पहली से 8वीं तक के सभी छात्रों को वर्दी के लिए मिलेंगे 600 रुपए

    उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर 2002 से लेकर 26 जून 2006 तक जन्में महिला एवं पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं की ऑनलाइन परीक्षा 20 मई से आरंभ होगी।
    धर्मशाला : अतिक्रमण पर चलेगा नगर निगम का डंडा, दुकानदारों को दी गई हिदायत

    ये रहेगी पात्रता...

    विंग कमांडर आशीष दुबे ने बताया कि गणित, फीजिक्स और अंग्रेजी विषय सहित कुल 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे। इसके अलावा मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, आईटी या इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक भी आवेदन कर सकते हैं। 50 प्रतिशत अंकों के साथ वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा भी अग्निवीरवायु की भर्ती के लिए पात्र होंगे।
    सीएम ने युवा संसद प्रतियोगिता की विजेता आस्था शर्मा को किया सम्मानित

    साइंस विषयों के अलावा अन्य विषयों में भी कम से कम 50 प्रतिशत अंकों एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक के साथ बारहवीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं। विंग कमांडर आशीष दुबे ने बताया कि भर्ती से संबंधित सभी जानकारियां वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने पात्र एवं इच्छुक युवाओं से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
    शिमला: अडानी मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, JPC की उठाई मांग


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather