Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें

ewn24news choice of himachal 25 Jan,2024 6:46 pm






    तीसरी, पांचवी, आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा का शेड्यूल भी जारी




    धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है। 2 मार्च की बजाय अब परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड परीक्षाओं के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने संशोधित डेटशीट जारी कर दी है।

    बोर्ड की ओर से 19 जनवरी तक छात्र, अभिभावकों, अध्यापकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक वर्ग से डेटशीट के संदर्भ में आपत्तियां और सुझाव मांगे थे।
    कांगड़ा : फतेहपुर में 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा जूनियर ड्रॉफ्ट्समैन

    बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के सहित तीसरी, पांचवी, आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षाओं की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं, कंपार्टमेंट, अतिरिक्त विषय और श्रेणी सुधार परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की है। दसवीं और 12वीं दोनों की ही परीक्षाएं सुबह के सत्र में होगी।

    शिक्षा बोर्ड ने तीसरी, पांचवीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं की नियमित और एसओएस परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। 26 फरवरी से तीसरी, पांचवीं की नियमित और 2 मार्च से आठवीं कक्षा की नियमित और एसओएस की परीक्षाएं शुरू होंगी। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी से ही नौवीं और 11वीं कक्षा की नियमित परीक्षाएं शुरू होंगी।
    कांगड़ा : पौंग बांध में सोलर बोट का उठा सकेंगे लुत्फ,ऑनलाइन पोर्टल होगा तैयार 

    तीसरी की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 फरवरी को पर्यावरण शिक्षा, 28 फरवरी को हिंदी और 29 फरवरी को गणित विषय की परीक्षा होगी। पांचवीं कक्षा की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 फरवरी को हिंदी, 28 फरवरी को पर्यावरण शिक्षा और 29 फरवरी को गणित विषय की परीक्षा होगी।

    10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की डेटशीट

    10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सुबह के सत्र में 1 मार्च से शुरू होंगी। इस दौरान 1 मार्च को गणित, 4 मार्च को साइंस एंड टेक्नोलाजी, 6 मार्च को सोशल साइंस, 7 को होम सांइस, 9 को अंग्रेजी और 11 मार्च को हिंदी विषय की परीक्षा होगी।
    हिमाचल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- पढ़ें खबर 

    इसके अलावा 12 मार्च को आर्ट, अर्थशास्त्र, कॉमर्स (एलिमेंटस ऑफ बिजनेस/एलिमेंटस ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी/टाइपिंग अंग्रेजी और हिंदी), ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, रिटेल, आईटीईएस, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलिकाम, फिजिकल एजुकेशन, अीएफएसआई, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, प्लंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड हार्डवेयर और अपीरल्स, मेड अप्स एंड होम फर्निशिंग विषय की परीक्षा होगी।

    वहीं, 13 मार्च को उर्दू, तमिल, तेलुगू, संस्कृत, पंजाबी, 14 को म्यूजिक स्वर, 15 को म्यूजिक वाद्ययंत्र, 16 को कंप्यूटर सांइस और 18 मार्च को फाइनेंशियल लिटरेसी विषय की परीक्षा होगी।

    आठवीं, नौवीं और 11वीं कक्षा की डेटशीट

    आठवीं कक्षा की नियमित और एसओएस परीक्षाओं में 2 मार्च को अंग्रेजी, 4 मार्च को गणित, 5 मार्च को हिमाचल की लोक संस्कृति और योग विषय की नियमित परीक्षा, 6 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 7 मार्च को संस्कृत, 9 मार्च को विज्ञान, 11 मार्च को हिंदी, 12 मार्च को कला, गृह विज्ञान, स्वर संगीत वाद्य, संगीत, पंजाबी, उर्दू आदि विषय की परीक्षाएं होंगी।

    नौवीं की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 को संस्कृत, उर्दू, तमिल, तेलुगू, 28 को आर्ट-ए, म्यूजिक, होम साइंस, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, 29 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, 1 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 2 मार्च को हिंदी, 4 को गणित, 5 को आर्ट-बी और 6 को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी।

    11वीं कक्षा की 26 फरवरी को अंग्रेजी, 27 को इकोनॉमिक्स, 28 को जियोग्राफी, 29 को केमिस्ट्री, 1 मार्च को राजनीति शास्त्र, 2 को अकाउंट्स, फिजिक्स, 4 को गणित, 5 को सामाजिक विज्ञान, 6 को बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, 7 को हिंदी, उर्दू, 9 को संस्कृत, 11 को सोशियोलॉजी, 12 को इतिहास, 13 को शारीरिक शिक्षा, योग, कंप्यूटर साइंस, 14 को म्यूजिक, 15 को ह्यूमन इकोलॉजी एंड फैमिली साइंस, 16 को फिलोस्फी, 18 को फ्रेंच, 19 को डांस, 20 को फाइन आर्ट, 21 को साइकोलॉजी और 22 को फाइनेंशियल लिटरेसी की परीक्षा होगी।

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/01/10-12TH.pdf"]

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/01/9TH-11TH-1.pdf" title="9TH 11TH"]

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/01/3RD-4RTH-8TH.pdf" title="3RD 4RTH 8TH"]






















Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather