Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

हिमाचल : 80 साल की उम्र में ऐसा जज्बा, बद्दी पुलिस ने माना कर्मयोद्धा

ewn24news choice of himachal 22 Nov,2022 4:14 am

    बुजुर्ग मोहन सिंह को प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया



    बद्दी। उम्र 80 साल और ऐसा जज्बा, सच में युवाओं को सीखने योग्य है। इसी जज्बे के चलते हिमाचल के सोलन जिला की बद्दी पुलिस ने उन्हें कर्मयोद्धा माना है। उन्हें प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया है।


    बता दें कि विधानसभा चुनाव से एक दिन पूर्व रात्रि के समय करीब 1 बजे एसपी पुलिस जिला बद्दी मोहित चावला व  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी नरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ नालागढ़ क्षेत्र में गश्त पर थे।





    इस दौरान बर्फानी चौक नालागढ़ के पास उनकी मुलाकात मोहन सिंह (80) से हुई थी।  मोहन सिंह ने बताया कि कल चुनाव हैं तो वह मुस्तैदी से गश्त कर पुलिस की मदद कर रहे हैं।  एसपी ने पूछा कि आपको डर नहीं लगता तो उन्होंने खुद को परमात्मा का बंदा बताया और कहा कि मुझे डर नहीं लगता है। वह रात भर ऐसे ही नालागढ़ बाजार तथा इसके आस पास पड़ने वाले सभी मतदान केंद्रों की निगरानी करते हैं।

    उनके इस जज्बे को सलाम करते हुए आज  21 नवंबर 2022 को एसपी मोहित चावला ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक बद्दी में मोहन सिंह  को प्रशंसनीय पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि मोहन सिंह के इस नेक कार्य व निस्वार्थ सेवा के लिए बद्दी पुलिस उन्हें कर्मयोद्धा मानती है, उनकी यह हिम्मत, सेवाभाव व हौंसला युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत है।
    शाबाश : हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के 42 छात्रों ने पास किया नेट


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather