Breaking News

  • 29 जुलाई सुबह 9 बजे तक 6 जिलों में कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट
  • नूरपुर में बोले शिक्षा मंत्री : 150 सरकारी स्कूलों में बनेगा अलग शिक्षक कैडर, 4000 शिक्षकों की होगी भर्ती
  • हादसा : 53 मील पर पुल की रेलिंग तोड़कर खाई में गिरा गेहूं से लदा ट्रक, दो की गई जान, चालक गंभीर
  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान
  • HPRCA भर्ती अपडेट : JE सिविल, शिक्षक और OTA पदों के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी
  • ITI सुंदरनगर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार अवसर का उठाएं लाभ
  • मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें
  • हॉस्पिटॅलिटी सेक्टर में बंपर भर्ती : 10वीं या 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका, मंडी में इंटरव्यू
  • हिमाचल में अगले 12 घंटे में यहां भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट है जारी
  • व्हाइट पेपर कमेटी के गठन की तैयारी में हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने किया खुलासा

बड़ी खबरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग, तीन साल से बिक रहे थे पेपर

ewn24news choice of himachal 21 Feb,2023 7:35 pm

    हिमाचल लोक सेवा आयोग लेगा लंबित पेपर

    शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि पिछले तीन साल के पेपर बिक रहे थे।

    इसके चलते हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने का निर्णय लिया है। लंबित पेपर अब हिमाचल लोक सेवा आयोग के माध्यम से होंगे।

    शिमला में गलत तरीके से की पार्क तो फिर ढूंढते रह जाएंगे अपनी कार

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया को जानकारी देते बताया कि पेपर लीक होने का मामला आने के बाद सरकार ने हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित किया था। मामले की जांच को आईएएस अभिषेक जैन को नियुक्त किया गया था। साथ ही विजिलेंस भी जांच कर रही थी। जांच में सामने आया है कि हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में पिछले तीन साल से पेपर बेचने का धंधा चल रहा था। कुछ लोगों को पेपर बेचे जा रहे थे। जब आज सुबह उनके पास फाइल पहुंची तो निलंबित हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग को भंग करने का फैसला लिया है।
    HRTC में चालक के 276 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में जिन पदों के रिजल्ट निकल गए हैं और दस्तावेज मूल्यांकन की प्रक्रिया होनी है व आगामी पेपर होने उन सबको हिमाचल लोक सेवा आयोग में शिफ्ट कर दिया गया है। जब तक कोई अन्य टेस्टिंग एजेंसी का गठन नहीं हो जाता हिमाचल लोक सेवा आयोग के माध्यम  से ही भर्तियां होंगी। अन्य टेस्टिंग एजेंसी के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का अध्ययन किया जा रहा है। साथ ही हर पहलुओं को बारीकि से देखा जा रहा है। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में कार्यरत स्टाफ को सरप्लस पूल में डाला गया है। वे किस विभाग में जाना चाहते हैं, उनसे ऑप्शन मांगी गई है। कर्मचारी ऑप्शन लिखकर दें।

    [embed]
    [/embed]
    भूकंप के झटकों से हिली चंबा-कांगड़ा की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather