Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

हिमाचल : IGMC में जल्द शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी, सरकार को भेजेंगे प्रस्ताव

ewn24news choice of himachal 21 Nov,2022 11:33 pm

    जटिल सर्जरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा प्रदेश से बाहर

    शिमला। हिमाचल में गंभीर बीमारी से ग्रस्त रोगियों को अब सर्जरी के लिए अब प्रदेश के बाहर का रुख नहीं करना होगा। IGMC शिमला में जल्द ही रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी।

    इसके लिए अस्पताल प्रबंधन प्रदेश सरकार को जल्द प्रस्ताव भेजेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही रोबोटिक मशीन खरीदकर ऑपरेशन शुरू किए जा सकेंगे।

    आईजीएमसी के जनरल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. आरएस झोबटा ने बताया कि जटिल सर्जरी के लिए मरीजों को प्रदेश के बाहर का रुख करना पड़ता है।

    अगर रोबोटिक सुविधा यहां IGMC में उपलब्ध हो जाए तो प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि शरीर के कई भागों को ऑपरेट करने में बड़ी कठिनाई आती है तथा कई भाग तक पहुंचना मुश्किल होता है।
    असिस्टेंट प्रोफेसर एजुकेशन और होम साइंस की Answer key जारी 

    इस सर्जरी के माध्यम से उन भागों तक पहुंच कर रोग आसानी से दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी का प्रस्ताव भेजने पर मंथन हो रहा है और जल्द ही इसे सरकार को भेजा जाएगा। रोबोटिक सर्जरी को लेकर अगर सरकार मंजूरी देती है तो आंत, कैंसर, लिवर समेत गंभीर बीमारियों के मरीजों को इसका लाभ होगा।

    डॉ. झोबटा ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी में एक चिकित्सक कंसोल में बैठकर सर्जिकल साधनों की मदद से पेट के कैंसर, बड़ी आंत, प्रोस्टेट और लिवर के कैंसर का ऑपरेशन आसानी से और जल्दी कर सकेगा। इसके लिए IGMC के पास दक्ष चिकित्सक भी हैं। रोबोटिक मशीन की कीमत लगभग 25 करोड़ तक है। अभी पीजीआई चंडीगढ़ के चिकित्सक इस तरीके से सर्जरी करते हैं।
    शाबाश : हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के 42 छात्रों ने पास किया नेट


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather