Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल मौसम अपडेट: कोहरे, शीतलहर के साथ सताएगा पाला

ewn24news choice of himachal 31 Dec,2022 11:25 pm

    तीन जिलों में कल पाला पड़ने की संभावना

    शिमला। हिमाचल में दो दिन 29 और 30 दिसंबर को मौसम खराब रहने के बाद आज मौसम साफ हो गया है। आज प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रही। हालांकि, बर्फबारी के चलते कई स्थानों पर बर्फ से फिसलन हो गई है। इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।
    जॉब ब्रेकिंग: CRPF में ASI और हेड कांस्टेबल के भरे जाएंगे 1458 पद

     

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार हिमाचल में 6 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 3 जनवरी तक कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह के समय ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में एक दो स्थानों पर 1, 2 और 3 जनवरी को मध्यम से घना कोहरा रहने की संभावना है। हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों में एक दो स्थानों पर 31 दिसंबर और 1 जनवरी को शीतलहर की संभावना है। बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी में एक दो स्थानों पर 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पाला पड़ने की संभावना है। इसलिए सुबह के समय सावधानी बरतें।
    मंडी में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों को होंगे साक्षात्कार

     

    हिमाचल में नए साल का जश्न मनाने काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। कुल्लू जिला में भी पर्यटकों की काफी आमद है। कुल्लू पुलिस ने बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पर्यटकों को सूचित किया गया है कि सोलंगनाला की तरफ जाने वाली सड़क पर शाम के समय बर्फ जमने के कारण फिसलन भरी हो जाती है, जिस कारण वाहनों के स्किड होने का खतरा और अधिक हो जाता है।
    कर्मचारी चयन आयोग ने परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर किया जारी-जानिए

     

    ऐसे में हादसों की संभावना अधिक रहती है। इसलिए पर्यटकों व उनके वाहनों की सुरक्षा को देखते हुए सभी पर्यटकों को हिदायत की जाती है कि वे शाम 3 बजे दिन के बाद सोलंगनाला की तरफ न जाएं। सभी वाहन चालकों और पर्यटकों से निवेदन है यातायात नियमों और क़ानून का पालन करते हुए नव वर्ष का जश्न मनाएं।
    मंडी : काम पर निकला था सूरज, फिसली बाइक-सिर पर लगी चोट, मौत

     

    शिमला जिला के गलू,फागु, ठियोग कल बर्फ़बारी होने के कारण में सड़कों पर फिसलन है। शिमला पुलिस ने पर्यटकों और लोगों से निवेदन किया है कि कृपया वाहन धीमी गति से चलाएं। यातायात को सुचारू रूप से चलने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस चोकी फागु 01783-239252, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करें।

     

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-mce-fragment="1">
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather