Breaking News

  • डिजिटल पुलिसिंग में नूरपुर पुलिस का दबदबा : ICJS सर्च में हिमाचल में नंबर-वन
  • ओम साईं यूथ करियर डिफेंस अकादमी : 6 युवाओं का अग्निवीर GD में चयन, 4 ने विभिन्न रेजिमेंट्स में गाड़े झंडे
  • कांगड़ा में चुनावी बवाल : झिकली इच्छी पंचायत में प्रधानी के चुनाव नतीजे के बाद भारी हंगामा
  • HPRCA ने घोषित किया JOA (लाइब्रेरी) परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • हिमाचल : जाहलमा पुल डैमेज, पांगी और लाहौल घाटी की 14 पंचायतों का केलांग-मनाली से संपर्क टूटा
  • बंगोली पंचायत में शुभम चौधरी 28 साल की उम्र में चुने प्रधान, जिंदर उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : सिहोरपांई पंचायत चुनाव में कांता देवी प्रधान और अनूप चौहान बने उप-प्रधान
  • बिलासपुर : गरामोड़ा फोरलेन पर कार से 3 किलो से अधिक चरस बरामद, मंडी के 5 तस्कर गिरफ्तार
  • कुल्लू : चुनावी ड्यूटी से गायब रहना पड़ा महंगा, पोलिंग ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी
  • बिलासपुर : ससुराल में दामाद पर ससुर और साले ने बरसाए डंडे, थप्पड़-मुक्कों से पीटकर किया लहूलुहान

हिमाचल में 27 को मौसम साफ रहने का अनुमान, फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना

ewn24news choice of himachal 25 Mar,2023 10:25 pm

    30 मार्च को उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करेगा पश्चिमी विक्षोभ

    शिमला। हिमाचल में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार कल भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। 27 मार्च से 29 मार्च तक मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, 28 और 29 मार्च को मध्य पर्वतीय शिमला, मंडी, कुल्लू और सोलन व सिरमौर और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों लाहौल स्पीति, किन्नौर आदि में मौसम खराब बना रहने का अनुमान है।

    भंग हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के खुले द्वार, विजिलेंस को दिया रिकॉर्ड

    30 और 31 मार्च को भी अनेक स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। क्योंकि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 30 मार्च को उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

    पिछले 24 घंटे में हिमाचल में अधिकांश स्थानों पर हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्का हिमपात हुआ है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में 6.6, सुंदरनगर में 11.3, भुंतर में 9.9, कल्पा में 2.0, धर्मशाला में 9.2, ऊना में 11.0, नाहन में 12.8, केलांग में -0.9, पालमपुर में 9.0, सोलन में 9.5, मनाली में 4.8, कांगड़ा में 11.6, मंडी में 11.3, बिलासपुर में 14.0, हमीरपुर में 13.0, चंबा में 11.1,

    डलहौजी में 2.9, जुब्बड़हट्टी में 9.0, कुफरी में 3.8, कुकमसेरी में 1.1, नारकंडा में 2.3, रिकांगपिओ में 5.3, धौलाकुआं में 15.4, बरठीं में 14.0, पांवटा साहिब में 14.0 और सराहन में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हिमाचल में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है।
    शिमला रिज पर महिला कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, मुंह पर बांधी काली पट्टी

    हिमाचल में पिछले 24 घंटे में औसतन 10.4 मिलीमीटर बारिश हुई है। शिमला में 8, सुंदरनगर में 10.9, भुंतर में 5.6, कल्पा में 2.6, धर्मशाला में 5.1, ऊना में 13.4, नाहन में 6.8, पालमपुर में 16, सोलन में 4.4, मनाली में 14, कांगड़ा में 18.6, मंडी में 8.8, बिलासपुर में 15, चंबा में 17, डलहौजी में 81, जुब्बड़हट्टी में 7.3, कुफरी में 5.8, कुकमसेरी में 2.8, नारकंडा में 3.5, रिकांगपिओ में 2, धौलाकुआं में 3.5, बरठी में 16, पांवटा साहिब में 0.4 और सराहन में 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। केलांग में 2.6 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।
    शाहपुर के लपियाणा में लगेगा निःशुल्क एकीकृत चिकित्सा शिविर-उठाएं लाभ

    भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-003) में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी गई थी। बाद में 4 बाई 4 वाहनों के लिए खोल दी गई। पांगी-किलाड़ राजमार्ग (SH-26) भूस्खलन होने के कारण पांगी की ओर बंद हो गया है।

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather