Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

हिमाचल : JOA IT का पेपर रद्द - अढ़ाई लाख रिश्वत लेते धरी HPSSC की कर्मचारी

ewn24news choice of himachal 23 Dec,2022 9:56 pm

    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को होने वाला जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 का पेपर लीक हो गया है। मामले में एक महिला कर्मचारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा है। जेओए आईटी पोस्ट कोड 965 का पेपर रविवार 25 दिसंबर को था। पेपर रद्द कर दिाय गया है। इसका फैसला आयोग में बैठक में लिया गया है।

    हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे करने के लिए जनता से मांगा वक्त

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग में बड़े पद पर तैनात एक महिला कर्मचारी को अढ़ाई लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। महिला सीक्रेसी ब्रांच में अधिकारी है। ये राशि जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी (जेओए आईटी) का पेपर लीक करने के एवज में ली जा रही थी। इस बात की सूचना विजिलेंस को मिली।
    प्रतिभा सिंह बोलीं-जहां होगी जरूरत, वहां बजट के साथ खोलेंगे ऑफिस

    सूचना मिलने के बाद विजिलेंस ने एक टीम का गठन किया और महिला का पकड़ने के लिए जाल बिछाया। टीम ने महिला कर्मी को अढ़ाई लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मामले में विजिलेंस कार्रवाई कर रही है। विजिलेंस की टीम ने महिला के हाउस बोर्ड कॉलोनी स्थित क्वार्टर में भी दबिश दी है। मामले में और भी गिरफ्तारियां हुई हैं।

    बता दें कि आयोग ने मई 2022 में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 198 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। अक्टूबर 2022 में 121 पद जोड़े जाने के बाद पदों की संख्या 319 हो गई। इन पदों के लिए 1,03,344 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। छंटनी परीक्षा 25 दिसंबर 2022 रविवार को आयोजित की जानी  है।



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  


    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather