Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल : डीडीयू प्रशासन कोरोना से निपटने को तैयार, हर चीज का पूरा स्टॉक

ewn24news choice of himachal 24 Dec,2022 2:23 am

    एमएस डॉ लोकेन्द्र शर्मा ने दी कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत

    शिमला। सूबे में कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी और रिपन अस्पताल आने वाले लोगों को अब मास्क पहनना जरूरी कर दिया गया है। अस्पतालों में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
    HPSSC ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्ट कोड 965 का पेपर किया रद्द

    शिमला में शुक्रवार से कोरोना वैक्सीन ड्राइव भी शुरू की गई। 28 दिसंबर तक रिपन में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र और आईजीएमसी में लोग वैक्सीन लगा सकते हैं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक कोरोना वैक्सीन की पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लोग लगा सकेंगे। वैक्सीन के ये डोज फ्री में लगेंगे। इसके लिए आधार कार्ड के अलावा अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इसके अलावा जिला शिमला के जोनल अस्पतालों पीएचसी में भी कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।

    डीडीयू के एमएस डॉ लोकेन्द्र शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य डीडीयू प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए तैयार है। डीडीयू अस्पताल में दवाइयों का पूरा स्टॉक है साथ ही हमारे पास ऑक्सीजन सिलेंडर, पीपीई किट, एन-95मास्क सभी सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में हैं और कोविड सेंटर भी पहले से ही बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक डीडीयू में एक भी मामला कोविड पॉजिटिव का नहीं है। अगर कोई मरीज आता है तो हम उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    उन्होंने कहा कि नए कोरोना वेरिएंट के लक्षण में पहले की तरह न बुखार आ रहा है और न ही कफ, इसमें मरीज को जॉइंट पेन हो रही है, सिर दर्द, गर्दन में दर्द, इस तरह के लक्षण देखने मे ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने कुछ एक मरीजों में पहले जैसे ही हैं लक्षण पाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को जुकाम-बुखार गले में खराश जैसे लक्षण आएं तो तुरंत अस्पताल जा कर टेस्ट करवाएं और अपने आप को आइसोलेट कर लें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करना जरूरी है।
    हिमाचल: आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर स्क्रीनिंग टेस्ट फरवरी में होगा


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather