Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Breaking: हिमाचल में DElEd CET का शेड्यूल जारी-10 जून को होगी परीक्षा

ewn24news choice of himachal 27 Apr,2023 11:35 pm

    परीक्षा के लिए गत वर्ष निर्धारित फीस की  लागू की गई

     

    धर्मशाला। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डी.ईएल.ईडी सीई-2023 (D.El.Ed CET-2023) यानी Two year Diploma in Elementary Education सत्र 2023-2025 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2023 की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए प्रोस्पेक्ट बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई 2023 है।
    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में चालक के पद को ड्राइविंग टेस्ट की तिथि घोषित

    लेट फीस के साथ 18 मई से 20 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में शुद्धि के लिए 21 से 23 मई की तिथि निर्धारित की है। परीक्षा  10 जून 2023 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

    परीक्षा के लिए गत वर्ष निर्धारित फीस की  लागू की गई है। सामान्य और सब कैटेगरी के लिए 600 और एससी/एसटी/ओबीसी/पीएचएच के लिए 400 रुपए फीस लगेगी।
    हिमाचल: 3 फीसदी डीए की किस्त और एरियर को लेकर बड़ी अपडेट 

    अभ्यर्थी को ऑनलाइन एप्लीकेशन में पेमेंट गेटवे लिंक पर क्लिक करने के बाद डेबिट/क्रेडिट/नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क जमा करवाना होगा। इसके अतिरिक्त शुल्क किसी अन्य माध्यम से स्वीकृत नहीं होगा। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन न कर सके तो वे लेट फीस 300 रुपए के साथ तय तिथि के बाद आगामी तीन दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    बोर्ड कार्यालय अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय उनके विवरण में हुई त्रुटियों को भी दूर करने का अवसर प्रदान कर रहा है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में स्वयं ऑनलाइन प्रोस्पेक्ट में दर्शाए गए दिशा निर्देशों अनुसार शुद्धि कर सकते हैं।

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/04/hpbode.pdf"]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather