Breaking News

  • HPRCA : आयोग ने घोषित किया स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, 813 अभ्यर्थी पास
  • धर्मशाला : 30 मई से 6 जून तक इन इलाकों में अलग-अलग दिन गुल रहेगी बत्ती, देखें शेड्यूल
  • HPRCA : जेबीटी भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें डिटेल
  • सोलन के देऊं घाट में भीषण हादसा : तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिरी, एक की गई जान
  • दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : कांगड़ा में 6 जून को सीधे इंटरव्यू
  • ज्वालामुखी : नवगठित बरेटी पंचायत में युवा नवल किशोर बने प्रधान, देवराज चुने गए उपप्रधान
  • ज्वालामुखी : टपेहर गांव के आरिन रनौत भारतीय नौसेना में बने अफसर, ट्रेनिंग में मिला 'टॉर्च सम्मान'
  • कुल्लू में बड़ा हादसा : वोट डालने के बाद मेला देखने जा रहे लोगों की टाटा सूमो खाई में गिरी
  • सुंदरनगर : बहू-ससुर की जोड़ी ने रचा इतिहास, बहू बनीं प्रधान-ससुर चौथी बार जीते उपप्रधान
  • कांगड़ा : जालंधर से दबोची मुख्य नशा तस्कर, बेटे के साथ मिलकर चला रही थी चिट्टे का नेटवर्क

कश्यप का खुलासा: कांग्रेस ने चुनाव के समय महिलाओं के खाते में डाले 1,500 रुपए

ewn24news choice of himachal 28 Feb,2023 9:58 pm

    बोले- कांग्रेस ने महिलाओं के साथ किया बड़ा धोखा



    सोलन। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने महिलाओं को 1,500 रुपए देने के मामले में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की महिलाओं के साथ बड़ा धोखा किया है। जब विधानसभा चुनाव चल रहा था, तब कांग्रेस के नेताओं ने महिलाओं से एक नीले रंग का फॉर्म भरवाया था।


    इस फॉर्म भरने के बाद वादा किया गया था कि जल्द ही महिलाओं के खाते में 1,500 रुपए प्रति माह मिलने शुरू हो जाएंगे। चुनाव के समय कांग्रेस के नेताओं और कांग्रेस पार्टी के मंडल यूनिट ने फॉर्म भरने वाली कुछ महिलाओं के खाते में स्वयं 1,500 रुपए डाल दिए थे।


    कश्यप का खुलासा: कांग्रेस ने चुनाव के समय महिलाओं के खाते में डाले 1,500 रुपए


    अब सरकार बने 3 महीने हो चुके हैं पर महिलाएं अभी भी इंतजार कर रही हैं कि कब 1,500 रुपए प्रति माह उनको मिलने शुरू होंगे। कभी यह सरकार एक सब कमेटी का गठन करती है, कभी उसमें विचार मांगती है और अब तो यह हाल हो गए हैं कि इस सरकार ने अपने मंत्री धनीराम शांडिल द्वारा एक बयान भी जारी करवाया कि अब ग्रामसभा तय करेगी कि 1,500 रुपए हिमाचल प्रदेश की किस महिलाओं को मिलेंगे।


    उन्होंने कहा कि जब वादा करने की बात आई थी तो हिमाचल की सभी महिलाओं को 1,500 देने का वादा कर डाला ,पर अब जब वादा पूरा की बात आ रही है तो घर-घर में कांग्रेस सरकार ने दरार पैदा करनी शुरू कर दी है।जब ग्राम पंचायत चयन करेगी कि घर की किस महिला को 1,500 रुपए मिलेंगे तो क्या इससे एक घर में दरार पैदा नहीं होगी।


    शिमला : विज्ञान विषय में अव्वल छात्र नवाजे, 63 छात्रों को मिला पुरस्कार


    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के साथ झूठ बोल के सत्ता में आई है और बड़ी जल्दी ही झूठ की पोल जनता के बीच में एक खुलनी शुरू हो गई है।


    सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है और किसी भी प्रकार की गारंटी पूरी होती नहीं दिखाई दे रही है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले चुनाव के मुकाबले 4 फीसदी अतिरिक्त मतदान महिलाओं ने किया है, पर इन महिलाओं के साथ तो कांग्रेस पार्टी में धोखा ही कर डाला है।



    [embed]
    [/embed]



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather