Breaking News

  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू
  • हिमाचल : यौन उत्पीड़न व छेड़छाड़ मामलों में संलिप्त इन तीन शिक्षकों की सेवाएं समाप्त
  • सोलन : हॉस्टल की बालकनी से कूदा निजी विश्वविद्यालय का छात्र-IGMC रेफर

हिमाचल : बिगड़ने वाले हैं मौसम के मिजाज, 12 को भारी बर्फबारी की चेतावनी

ewn24news choice of himachal 09 Jan,2023 11:16 pm

    13 जनवरी तक चलेगा बारिश और बर्फ़बारी का दौर

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में 12 जनवरी को भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। 9 से लेकर 13 जनवरी तक प्रदेश भर में बारिश और बर्फ़बारी का दौर रहने का अनुमान लगाया गया है जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से ज्यादा बर्फ़बारी संभावित क्षेत्रों में न जाने की अपील भी दी है।
    हिमाचल : नीट की मार्क्सशीट में गड़बड़ी कर MBBS में लिया दाखिला, छात्रा पकड़ी 

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने प्रदेश में आज से लेकर 13 जनवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। अगले पांच दिन तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम खराब रहेगा जिसका सबसे अधिक असर 11 व 12 जनवरी को देखने को मिलेगा और प्रदेश के ऊंचाई वाले जिलों मंडी, शिमला, कांगड़ा, कुल्लू, चम्बा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

    इस दौरान प्रचंड शीत लहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान थोड़े बढ़े हैं जिससे शीत लहर में थोड़ी कमी आई है लेकिन मैदानी इलाकों में कोहरे व धुंध ने ठंड से परेशानी बढ़ाई हुई है। इसके बाद 18 जनवरी को एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फ़बारी की संभावना बनी है।

    [embed]
    [/embed]
    मैक्लोडगंज : निजी बस से टकराई स्कूल बस, चार छात्राएं दो शिक्षक घायल


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather