Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हमीरपुर : प्रतिभाशाली छात्रों के लिए टेस्ट आयोजित करेगी HCL कंपनी

ewn24news choice of himachal 15 Apr,2023 1:33 am

    19 से 24 अप्रैल तक ब्लॉक स्तर पर होगी ऑनलाइन परीक्षा

    हमीरपुर। आईटी क्षेत्र की प्रसिद्ध कंपनी HCL शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने तथा उनकी स्क्रीनिंग के लिए हमीरपुर जिला में ब्लॉक स्तर पर गणित की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करने जा रही है। ‘एचसीएल टेक बी’ प्रोग्राम के तहत आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक रहेगा।

    हिमाचल में याद किए संविधान निर्माता, सीएम बोले - समाज में समानता चाहते थे अंबेडकर

    उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीडी शर्मा ने बताया कि HCL के कार्यक्रम के अनुसार 19 अप्रैल को सुजानपुर ब्लॉक की ऑनलाइन परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में और हमीरपुर ब्लॉक की परीक्षा बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर में होगी। 20 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में ब्लॉक स्तरीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। 21 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी और 24 अप्रैल को गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन में ब्लॉक स्तरीय परीक्षा आयोजित की जाएगी।


    ‘एचसीएल टेक बी’ प्रोग्राम के क्लस्टर प्रमुख देवाशीष शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी एक साल का प्रशिक्षण देती है, जिसमें छह महीने ऑनलाइन कक्षाएं चलती हैं। इन कक्षाओं के लिए कंपनी लैपटॉप और हर महीने के इंटरनेट शुल्क के रूप में 650 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद अगले छह महीने ऑन जॉब ट्रेनिंग के दौरान बच्चों को 10 हजार रुपये का स्कॉलरशिप दिया जाता है। एक साल का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को एचसीएल में ही 2.2 लाख सालाना पैकेज पर नियमित नौकरी दी जाती है।
    HRTC के बेड़े में शामिल हुई 11 वोल्वो बसें, डिप्टी सीएम ने दिखाई हरी झंडी

    देवाशीष शर्मा ने बताया कि इसके साथ-साथ बच्चों को बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी (बिट्स) पिलानी और एमिटी यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई एवं स्नातक की डिग्री भी करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि आईटी के क्षेत्र में भविष्य देख रहे छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018257223 और 9816351236 पर संपर्क किया जा सकता है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather