Breaking News

  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • कांगड़ा पुलिस का एक्शन : साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप दो तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मंडी जिला में 1600 पदों पर भर्ती : युवक और युवतियां दोनों ले सकते भाग-इस दिन होंगे साक्षात्कार
  • कांगड़ा में विदेश में नौकरी का बढ़िया मौका : 10वीं पास के लिए मुफ्त आवास, ट्रांसपोर्ट और रिटर्न एयर टिकट की सुविधा
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी : कांगड़ा में 27 सितंबर को इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना-जाना फ्री
  • लॉरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, निकली भव्य रैली-किए नुक्कड़ नाटक
  • हमीरपुर के SP बलवीर सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान : देश के TOP-25 एसपी में शामिल

हिमाचल में हादसा : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पलटी टूरिस्ट बस, 1 युवती की मौत, 40 घायल

ewn24news choice of himachal 03 Mar,2023 5:05 pm

    चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज

    बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया है। सुबह करीब 7 बजे बिलासपुर जिला में जबली के पास कुनाला में हरियाणा नंबर की पर्यटकों से भरी वोल्वो बस (HR38A-B0007) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई है, वहीं बस में सवार 40 लोग घायल हुए हैं।

    कांगड़ा जिला प्रशासन की पहल, कागज पन्ने के दोनों साइड होगी लिखाई-छपाई-जानिए डिटेल

    जानकारी के मुताबिक बस में सवार सभी दिल्ली के कमला नेहरू कॉलेज के छात्र हैं। वहीं, जिस युवती की मौत हुई है वह राजस्थान के जयपुर की रहने वाली थी। हादसे का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
    BSF में कांस्टेबल भर्ती, भरे जाएंगे 1284 पद, हिमाचल के लिए कितनी पोस्ट-जानिए

    पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बस में सवार लोग कहां से आए थे और कहां जा रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में 41 लोगों के सवार होने की बात सामने आई है जिनमें से एक युवती की मौत हो गई बाकी सभी घायल है।
    शहीद पवन कुमार पंचतत्व में विलीन, पिथवी में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बचाव काम को शुरू किया। पुलिस और राहगीरों ने मिलकर बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को बस से निकाला और बिलासपुर क्षेत्रीय अस्पताल में पहुंचाया। एक यात्री को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया है।

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather