Breaking News

  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात
  • शिमला : इलाज के लिए पहुंची छात्रा से डॉक्टर ने की घिनौनी हरकत, पुलिस जांच में जुटी
  • नेपाल लौट रहे व्यक्ति से सोलन में 85 हजार की लूट, मोहन पार्क के पास चार लोगों ने की मारपीट
  • देहरा के बाड़ी खास पंचायत में महिला किसान दिवस का आयोजन, योगदान को सराहा
  • शारदीय नवरात्र : छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, बीज मंत्र व आरती
  • मझीण स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर संपन्न : पहाड़ी नाटी पर झूमे स्वयंसेवी, नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में हमीरपुर की धाक : देशभर में तीसरा-प्रदेश में पहला स्थान

ewn24news choice of himachal 22 Nov,2022 6:17 pm


    हमीरपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) में लगातार सराहनीय कार्य कर रहे जिला हमीरपुर के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की थ्री-स्टार रैंकिंग में इस जिले को पूरे देश में तीसरे स्थान पर और प्रदेश में पहले स्थान पर आंका गया है।


    सोमवार को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की ओर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान देश भर के जिलों के लिए यह रैंकिंग जारी की गई।

    धर्मशाला-जालंधर HRTC बस : जानें क्या है पूरा रूट और कितना लगेगा किराया

    इस अवसर पर उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला हमीरपुर की सभी ग्राम पंचायतों में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ इनके उपयोग के अतिरिक्त ठोस एवं तरल कचरे का सही प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में नवंबर 2021 में जिला हमीरपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण-ग्रामीण के अंतर्गत सभी पंचायतों का मूल्यांकन किया गया।


    उपायुक्त ने बताया कि इसके तहत किए गए व्यापक सर्वेक्षण के दौरान संबंधित सेवाओं का मूल्यांकन, लोगों से सीधी बातचीत और लोगों की फीडबैक सहित सभी पहलुओं को शामिल किया गया।

    हिमाचल : 80 साल की उम्र में ऐसा जज्बा, बद्दी पुलिस ने माना कर्मयोद्धा


    इस व्यापक सर्वेक्षण में जिला हमीरपुर पूरे देश में तीसरे और प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित जिला की पूरी टीम और समस्त जिलावासी बधाई के पात्र हैं।


    उपायुक्त ने बताया कि ओडीएफ-प्लस में भी जिला हमीरपुर बेहतर कार्य कर रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त के अलावा एडीसी जितेंद्र सांजटा, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी राजकुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather