Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

जसूर में फोरलेन निर्माण कार्य व्यापारियों के लिए बना परेशानी, उठाई ये मांगें

ewn24news choice of himachal 10 Mar,2023 1:39 am

    कंपनी अधिकारियों के साथ बैठक में उठाया मुद्दा

    ऋषि महाजन/जसूर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के कस्बा जसूर में फोरलेन निर्माण कार्य करने वाली कंपनी द्वारा कस्बे के मध्य बनाए पिल्लरों के निर्माण के चलते कस्बे के व्यापारियों को दिक्कत आ रही है।

    पार्किंग व्यवस्था, सड़क की दयनीय हालत, यातायात में बार-बार अवरोध पैदा होने व धूल मिट्टी उड़ने आदि को लेकर निर्माण कंपनी, एसडीएम कार्यालय के अधिकारियों, पुलिस  व व्यापारियों की एक बैठक जसूर में हुई। व्यापारियों ने प्रशासन व फोरलेन निर्माण कंपनी के समक्ष रोष जताया कि कस्बे में पानी कख नियमित छिड़काव ना होने  से सारे बाजार में धूल  उड़ती रहती है, जिसके कारण उनके स्वास्थ्य व कारोबार पर गहरा असर पड़ रहा है।
    सिरमौर : SUV ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, 2 की मौत-2 घायल

    व्यापारियों ने कस्बे में तारकोल बिछाने व कुछ स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की भी मांग रखी। व्यापारियों ने कहा कि जसूर बाजार के दोनों यातायात लेन में पड़े गड्ढों को तुरंत भरा जाए, ताकि वाहन विशेषकर दोपहिया वाहन दुर्घटना का शिकार ना हो सकें। इसके अलावा दोनों लेन में दिन में तीन से चार बार नियमित पानी के छिड़काव के लिए कस्बे में अलग से वाटर टैंक की व्यवस्था करने की भी मांग की।

    कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील मिश्रा, अधिकारी कैलाश खजूरिया, आईआरएफ से संदीप राजसुरु,.प्रदीप तराले ने व्यापारियों व प्रशासन को  कहा कि जिन पिल्लरों का कार्य पूरा हो गया है, उसके बीच वाली जगह को समतल किया जा रहा है, ताकि पार्किंग के लिए वाहनों की व्यवस्था हो सके। सड़क में पड़े गड्ढों को भी जल्द भर दिया जाएगा व पानी का नियमित छिड़काव जारी रहेगा।
    IGMC को मिली नई ओपीडी व ट्रॉमा सेंटर, सीएम सुक्खू ने किया उद्घाटन

    इस मौके पर जसूर व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान राजू महाजन, उपप्रधान शशि शर्मा, सनी डोगरा, कारोबारी काका महाजन, अनुज शर्मा, रिशु महाजन, सुनील, शंटु शर्मा, ट्रैफिक पुलिस से प्रदीप कुमार सहित अनेक कारोबारी मौजूद रहे।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather