Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

हिमाचल-जेओए आईटी भर्ती पर यह कैसा साया, पांच भर्तियां लटकीं

ewn24news choice of himachal 20 Jan,2023 9:13 pm

    पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी चिंतित

    शिमला। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा करवाई गई जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 की भर्ती पिछले तीन साल से पूरी नहीं हो पाई है। इस बीच सरकार ने हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित कर दिया है। इससे जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी चिंतित हैं, ऐसे में वे सीएम से मिलकर मांग करेंगे कि जल्द ही इस भर्ती को सरकार पूरा करें। अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले पांच वर्ष में जेओए (आईटी) का एक भी पद नहीं भरा गया है। पांच भर्तियां जेओए (आईटी) की मझधार में फंसी हैं।

    हिमाचल में बर्फबारी, शिमला और लाहौल स्पीति में ये सड़कें बंद

    अभ्यर्थी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग करेंगे कि नई एक लाख नौकरियां निकालने से पहले सरकार जेओए की पिछली फंसी भर्तियां पूरी करे। अभ्यर्थियों का कहना है कि 1,867 पदों पर भर्ती हो रही है। उन्हें दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।
    WFI और महिला पहलवान मामला-कांग्रेस ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

    अभ्यर्थियों का कहना है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु से उनकी 27 दिसंबर को शिमला में मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात काफी साकारात्मक थी। सीएम ने इसके बाद 20 जनवरी को दोबारा मिलने को कहा था। सीएम ने कहा था कि जेओए आईटी 817 का मामला उनके संज्ञान में है। इस मसले पर सरकार की ओर से एक बैठक हो चुकी है और दूसरी बैठक में कोई न कोई निर्णय इस बारे में लिया जाएगा। ऐसे में जेओए आईटी 817 के अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि सीएम के साथ होने वाली मुलाकात में कोई न कोई निर्णय जरूर निकलेगा।
    SSC ने शुरू की भर्ती- भरे जाएंगे 11 हजार से अधिक पद- आज से ही करें आवेदन

    जेओए आईटी पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु से उनकी 27 दिसंबर को शिमला में मिले थे। सीएम ने 20 जनवरी को दोबारा मिलने को कहा था। सीएम ने कहा था कि जेओए आईटी 817 का मामला उनके संज्ञान में है। इस मसले पर सरकार की ओर से एक बैठक हो चुकी है और दूसरी बैठक में कोई न कोई निर्णय इस बारे में लिया जाएगा। ऐसे में जेओए आईटी 817 के अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि सीएम के साथ होने वाली मुलाकात में कोई न कोई निर्णय जरूर निकलेगा।
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather