Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

मंडी: पहली राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता में कांगड़ा का रहा दबदबा

ewn24news choice of himachal 01 May,2023 1:28 am

    समापन पर डीसी अरिंदम चौधरी ने नवाजे खिलाड़ी

     

    मंडी। हिमाचल के मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान के टेनिस सभागार में आयोजित प्रथम राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता आज संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में कांगड़ा जिला का दबदबा रहा है। आज खेले गए लड़कियों के 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के मुकाबले में कांगड़ा सौम्य शर्मा विजेता तथा कांगड़ा की रुद्रांशी भट्ट उपविजेता रही, जबकि लड़कों के 15 वर्ष से कम आयु वर्ग में कांगड़ा के राघव सूद विजेता तथा कांगड़ा के रुद्र गुलेरिया उपविजेता रहे।
    सोलन: घर लौटी पहाड़ की बेटी बलजीत कौर, मां के छलके आंसू, क्या बोलीं-पढ़ें खबर

    लड़कियों के 17 वर्ष से कम आयु वर्ग के मुकाबले में मंडी की भवप्रिता विजेता तथा कांगड़ा की रुद्रांशी भट्ट उपविजेता रही। जबकि लड़कों के 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में कांगड़ा के नमन भटनागर विजेता तथा कांगड़ा के ही राघव सूद उपविजेता रहे। लड़कियों के 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के मुकाबले में मंडी की भवप्रिता विजेता तथा कांगड़ा की भाग्य गुलेरिया उपविजेता रही। जबकि लड़कों के 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में कांगड़ा के नमन भटनागर विजेता तथा कांगड़ा के स्वजन्य उपविजेता रहे।

    महिला सिंगल  के मुकाबले में मंडी की भवप्रिता  विजेता तथा कांगड़ा की भाग्य गुलेरिया उपविजेता रही।  पुरुष सिंगल के मुकाबले में कांगड़ा के नमन भटनागर विजेता  तथा कांगड़ा के अंशुल कुमार उपविजेता रहे। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल वितरित किए। डीसी ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए खेलों के साथ जोड़ना जरूरी है। खेलों से शारीरिक सुदृढ़ता के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि वे स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें तथा पढ़ाई के साथ साथ खेलों को भी अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।
    Good News: धर्मशाला में घर बैठे बनेगा लर्नर लाइसेंस, पैसे और टाइम की होगी बचत 

    जिला टेबल टेनिस संघ के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय पीसी आनंद की स्मृति में लाला पीसी आनंद मेमोरियल ट्रस्ट मंडी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष हेमंत राज वैद्य सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather