Breaking News

  • हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूती को लेकर बड़ा फैसला, एक प्लान तैयार
  • HPPSC ने SET-2026 का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
  • बोह क्षेत्र के बेघर परिवारों का दुख बांटने पहुंचे सीएम सुक्खू, मकान निर्माण के लिए मिलेंगे साढ़े 7 लाख
  • हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट-3 दिन कहां हो सकती भारी से बहुत भारी बारिश-जानें
  • हिमाचल में कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य और बलिदान को किया नमन
  • हिमाचल में जेबीटी शिक्षकों को टीजीटी के पदों पर दी जाएगी पदोन्नति, सीएम सुक्खू का ऐलान
  • चंबा पत्तन में मिली युवक की देह, ज्वालामुखी क्षेत्र के पट्टियार का था रहने वाला
  • हिमाचल प्रदेश ने फ्रंटरनर श्रेणी में बनाई जगह, तीसरा स्थान किया हासिल
  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने विदेश से MBBS करने वाले स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष करने के दिए निर्देश
  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा-खुद दी जानकारी

मंडी में छाए कांगड़ा के 11 साल के अधिराज चौहान और ऊना की बारिका

ewn24news choice of himachal 28 Apr,2023 11:47 pm

    टेबल टेनिस रैकिंग प्रतियोगिता में दबदबा रखा कायम

    मंडी। हिमाचल के मंडी के पड्डल में टेनिस सभागार में आयोजित प्रथम राज्य टेबल टेनिस रैकिंग प्रतियोगिता के पहले दिन 11 वर्ष लड़कों के आयुवर्ग में कांगड़ा के अधिराज सिंह चौहान तथा 11 वर्ष की लड़कियों के आयुवर्ग में ऊना की बारिका ने अपना दबदबा कायम किया। इस प्रतियोगिता में 11 वर्ष, 13 वर्ष, 15 तथा 17 वर्ष आयुवर्ग में राज्य भर से 160 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
    हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

    प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि मंडी एसपी सौम्या सांबासिवन ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए खेलों के साथ जोड़ना जरूरी है, खेलों से शारीरिक सुदृढ़ता के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है वहीं जीवन अनुशासन, नेतृत्व क्षमता भी विकसित होती है।
    SSC: इन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, सब इंस्पेक्टर व सीएपीएफ परीक्षा अक्टूबर में 

     

    उन्होंने कहा कि टेबल टेनिस भारत के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। पेशेवर खिलाड़ियों के अलावा, खेल बड़े पैमाने पर स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में खेला जाता है, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। देश में, टेबल टेनिस ने खेल के प्रति उत्साही युवा पीढ़ी को विशेष रूप से आकर्षित किया है।
    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड में चालक के पद को ड्राइविंग टेस्ट की तिथि घोषित

    इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मंडी जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष हेमंत राज वैद्य ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन स्वर्गीय पीसी आनंद की स्मृति में लाला पीसी आनंद मेमोरियल ट्रस्ट मंडी द्वारा किया जा रहा है।



    इस अवसर पर संयुक्त सचिव भारत सरकार रितेश चौहान, टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सोमनाथ, साई टीटी के पूर्व कोच यतिश शर्मा, सुभाष आनंद, सुनील आनंद, सत्तीश आनंद, महासचिव विवेक कपूर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




    हिमाचल में D.El.Ed CET का शेड्यूल जारी-10 जून को होगी परीक्षा


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather