Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कुल्लू : बंजार में भीषण अग्निकांड, 9 दुकानें व 4 मकान जलकर राख

ewn24news choice of himachal 10 Apr,2023 6:17 pm

    कुल्लू। जिला कुल्लू के बंजार में लक्कड़ बाजार में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 9 दुकानों सहित 4 मकान जलकर राख हो गए। हालांकि, अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन दुकानें और मकान जलने के कारण लोगों को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

    हिमाचल में फिर बढ़ा कोरोना का कहर : 24 घंटे में 4 लोगों ने गंवाई जान

    आग लगने का पता चलते ही लोग तुरंत घरों से बाहर निकले और हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम फायर टेंडर लेकर उपमंडल मुख्यालय बंजार पहुंची, लेकिन तब तक आग भीषण रूप धारण कर चुकी थी। दुकानें और मकान आग की चपेट में आ चुकी थी।

    नुकसान का जायजा लेने के लिए उपायुक्त कुल्लू सहित बंजार उपमंडल मुख्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस टीम भी हादसास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इस भीषण अग्निकांड के बाद लोगों में दहशत में माहौल है।
    10 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

    https://twitter.com/Ewn242/status/1645319317288878081

    जानकारी के अनुसार आग रविवार देर रात करीब 2 बजे लगी। हादसे में 9 दुकानों के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है, साथ में 3 मकानों के भीतर रखा सामान भी पूरी तरह से जल गया है।

    आग की सूचना मिलते हुए बाजार और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन बाजार में पुराने और लकड़ी के मकान होने के कारण यह आग काफी तेजी से फैली। इस कारण दमकल विभाग को भी आग को काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
    जयराम की बड़ी बात : हिमाचल में महिलाओं से हुआ छल, भाजपा छेड़ेगी बड़ा अभियान

    आग लगने की सूचना मिलते ही बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी और डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग अल सुबह ही मौके पर पहुंचे और प्रभावित लोगों को ढांढस बंधाया, साथ ही आगजनी से हुए नुकसान का जायजा लिया। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने राहत बचाव कार्य में जुटी टीम को उचित दिशा निर्देश जारी किए।
    मंडी : ईंटों पर रखी मारुति कार, चारों टायर निकालकर ले गए बदमाश


    बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather