Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

शिमला : गर्ल्स कॉलेज RKMV में भिड़ी ABVP-SFI की छात्राएं, रॉड व डंडों से किया हमला

ewn24news choice of himachal 05 Mar,2023 7:30 pm

    मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज, जांच कर रही पुलिस

    शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला गर्ल्स कॉलेज RKMV में छात्र संगठन ABVP और SFI की कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस दौरान कई छात्राएं घायल हुई हैं। मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई है।  ABVP और SFI छात्राओं ने सदर थाने में एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक RKMV कॉलेज में ABVP कैंपस इकाई की छात्राएं लौंगवुड में स्टॉल पर खड़ी मोमोज खा रही थीं। इसी बीच वहां पर SFI छात्राएं यहां पहुंच गए। इनके साथ कुछ SFI के छात्र कार्यकर्ता भी थे। इनके बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर दरात, रॉड व डंडों से हमला कर दिया।  इस हमले में तकरीबन एक दर्जन छात्राओं को गंभीर चोटें आईं और कुछ घायल छात्राएं आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं।
    राष्ट्रीय युवा संसद में पहले स्थान पर रहीं शिमला की आस्था, राज्यपाल ने नवाजा

    ABVP की कार्यकर्ता पर्वी बस्टा ने मामला दर्ज करवाया है कि जब वे कुछ लड़कियों के साथ लौंगवुड में मोमोज खा रहे थे तो कुछ लड़कियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यही नहीं, उन पर डंडों से भी हमला किया गया। यह सभी लड़के और लड़कियां SFI से संबंधित हैं।  पर्वी ने कहा कि एसएफआई को कन्या महाविद्यालय में बैन किया जाए और आउटसाइडर्स गुंडों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
    पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-‘लोकतंत्र की हत्या कर रही सुक्खू सरकार’

    उधर, SFI की कार्यकर्ता दीक्षा चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वे कॉलेज कैंपस में महिला दिवस की तैयारी कर रहे थे उसी समय उसकी दोस्त मोनिका का फोन आया कि उस पर कुछ लड़कियों ने हमला किया है। जब वे चैक करने गए तो पाया कि ABVP की कार्यकर्ता उनके साथ मारपीट कर रही थीं। उन्होंने उन लोगों पर भी हमला किया।
    हिमाचल में 286 स्कूल बंद : अभी और शिक्षण संस्थान बंद करने की तैयारी में सुक्खू सरकार




    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather