Breaking News

  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

ट्रिपल लेयर सुरक्षा में EVM : स्ट्रांग रूम में CCTV से भी रखी जा रही नजर

ewn24news choice of himachal 13 Nov,2022 9:30 pm

    हिमाचल में 8 दिसंबर को होगी मतगणना

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद EVM को ट्रिपल लेयर सुरक्षा में रखा गया है। शिमला ज़िला की ईवीएम मशीनें रखने के लिए जिला के आठ विधानसभा क्षेत्रों में इस बार अलग-अलग जगह पर स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं जहां 8 दिसंबर को मतगणना होगी।


    EVM के लिए पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ईवीएम के लिए पुलिस जवानों का सख्त पहरा लगाया गया है, वहीं आईटीबीपी के जवान भी तैनात किए गए हैं।

    सिरमौर : वोट डालने पैदल जा रही थी बुजुर्ग महिला, रास्ते में ही निकली जान


    शिमला जिला के आठ विधानसभा क्षेत्रों में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम पोर्टमोर स्कूल, शिमला ग्रामीण की ईवीएम मशीनें संजौली कॉलेज, कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम कसुम्पटी स्कूल के स्ट्रांग रूम में रखी गई है।


    इसी तरह से अन्य विधानसभा क्षेत्र EVM रखी गई है। एसडीएम शिमला शहरी भानू गुप्ता ने बताया कि वेयर हाउस में तीन लेयर की सुरक्षा तैनात की गई है।


    एसडीएम शिमला शहरी भानू गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा में तैनात किए गए सभी जवान हथियार बंद हैं। जिसमें पहले घेरे में केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है, दूसरे घेरे में आईआरबीएन के जवानों को तैनात किया गया है।


    इसके अलावा वेयर हाउस के तीसरे घेरे की सुरक्षा में जिला पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। आठ दिसंबर को मतगणना के दिन तक वेयर हाउस में ट्रिपल लेयर की सुरक्षा रहेगी। इसके अलावा प्रदेश के सभी वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।




    [embed]
    [/embed]






    [embed]
    [/embed]


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather